गिरिडीह से पत्रकारों का जत्था पशुपतिनाथ धाम के लिए रवाना, भक्ति और एकजुटता का संदेश l
गिरिडीह रेलवे स्टेशन से शहर के पत्रकारों का एक जत्था नेपाल स्थित प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन के लिए रवाना हुआ।

गिरिडीह से पत्रकारों का जत्था पशुपतिनाथ धाम के लिए रवाना, भक्ति और एकजुटता का संदेश l
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : आज गिरिडीह रेलवे स्टेशन से शहर के पत्रकारों का एक जत्था नेपाल स्थित प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन के लिए रवाना हुआ। भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था के साथ पत्रकार बंधु बुधवार को स्टेशन पहुंचे और उत्साहपूर्वक अपनी यात्रा की शुरुआत की।

यह जत्था पहले नेपाल बॉर्डर पहुंचेगा, जिसके बाद सभी साथी काठमांडू के लिए प्रस्थान करेंगे। काठमांडू पहुंचकर वे विश्वप्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगे और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
यात्रा में शामिल पत्रकारों ने बताया कि यह धार्मिक यात्रा उनके व्यस्त और तनावपूर्ण जीवन में मानसिक शांति और नई ऊर्जा प्रदान करेगी। साथ ही, यह यात्रा आपसी भाईचारे और एकजुटता को भी मजबूत करने का माध्यम बनेगी।
गिरिडीह से शुरू हुई यह यात्रा न केवल श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है, बल्कि पत्रकार समुदाय के बीच सामूहिकता और सौहार्द का एक सुंदर उदाहरण भी प्रस्तुत कर रही है।


