गिरिडीह में श्रद्धालुओं से भरी टेम्पो हुई दुर्घटनाग्रस्त, महिला समेत दो की मौत, चार की हालत गंभीर
गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के हथियागढ़ घाटी में शनिवार की सुबह श्रद्धालुओं से भरी टेम्पो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

गिरिडीह में श्रद्धालुओं से भरी टेम्पो हुई दुर्घटनाग्रस्त, महिला समेत दो की मौत, चार की हालत गंभीर
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के हथियागढ़ घाटी में शनिवार की सुबह श्रद्धालुओं से भरी टेम्पो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही मौ,त हो गई और चार लोग गंभीर घायल हो गए ।

मृ,तकों में रुक्मणी देवी (पति जागेश्वर शर्मा) और शनिचर रजक (पिता परण बैठा) शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं में बबीता देवी, देवन्ती देवी, फूलन देवी, सोफा देवी, सोशिला देवी समेत कई अन्य महिलाएं शामिल हैं। सभी श्रद्धालु धनवार प्रखंड के पचरुखी गांव के निवासी थे और कुल 14 लोग टेम्पो में सवार थे ।
सभी श्रद्धालु तिसरी प्रखंड के जमामो स्थित प्रसिद्ध देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करने जा रहे थे। उसी दौरान हथियागढ़-जमामो रोड स्थित हथियागढ़ घाटी के पास यह द,र्दनाक हा,दसा हुआ ।

घटना की सूचना मिलते ही तिसरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए धनवार रेफरल अस्पताल भेजा। पुलिस ने दोनों श,वों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृ,तकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और गांव में मातम पसर गया है । वहीं घटना की सूचना पाकर पूर्व विधायक राजकुमार यादव अस्पताल पहुंचे और घायलों और मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।




