गिरिडीह में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन बड़े ही उत्साह और धूमधाम से किया गया।
आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर बुधवार को गिरिडीह में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन बड़े ही उत्साह और धूमधाम से किया गया

गिरिडीह में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन बड़े ही उत्साह और धूमधाम से किया गया।
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर बुधवार को गिरिडीह में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन बड़े ही उत्साह और धूमधाम से किया गया। यह यात्रा झंडा मैदान से आरंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों टावर चौक, कालीबाड़ी चौक, शिव मुहल्ला, गांधी चौक से होते हुए अकादमी मैदान में जाकर संपन्न हुई। यात्रा में देशभक्ति का जज़्बा देखने लायक था।

इस मौके पर स्कूली छात्र-छात्राएं, शहर के नागरिक, पूर्व सैनिक, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता और विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे। सभी के हाथों में तिरंगा लहराता हुआ नजर आया, जिससे पूरा शहर तिरंगे के रंग में रंग गया। यात्रा का मुख्य आकर्षण 151 फीट लंबा तिरंगा था, जिसे सैकड़ों छात्रों ने मिलकर थाम रखा था। इस नज़ारे को देखने के लिए मार्ग में खड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया और कई स्थानों पर फूल बरसाए गए। अकादमी मैदान में यात्रा के समापन पर राष्ट्रगान गाया गया और स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने युवाओं से देश की एकता, अखंडता और तिरंगे की गरिमा बनाए रखने का आह्वान किया। पूरा शहर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा



