गिरिडीह में जल संकट पर पार्षद सक्रिय, उप नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन l
गिरिडीह भीषण गर्मी के बीच बढ़ते पेयजल संकट को लेकर वार्ड संख्या–06 के पार्षद संजीव कुमार ने पहल करते हुए अपने वार्ड के प्रतिनिधिमंडल के साथ नगर निगम के उप नगर आयुक्त से मुलाकात की।

गिरिडीह में जल संकट पर पार्षद सक्रिय, उप नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन l
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : भीषण गर्मी के बीच बढ़ते पेयजल संकट को लेकर वार्ड संख्या–06 के पार्षद संजीव कुमार ने पहल करते हुए अपने वार्ड के प्रतिनिधिमंडल के साथ नगर निगम के उप नगर आयुक्त से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में व्याप्त जल समस्या को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।

पार्षद ने कृष्णानगर, लखारी, शिवपुरी, आनंदनगर, बोड़ो, शशांक बेड़ा, श्रीराम नगर एवं बाजार समिति समेत विभिन्न मोहल्लों में गंभीर जल संकट की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि पानी की अनियमित आपूर्ति के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में पानी जैसी मूलभूत आवश्यकता का अभाव बेहद चिंताजनक है और लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि संबंधित कर्मियों द्वारा स्रोत समाप्त होने की बात कहकर एक दिन छोड़कर एक दिन जलापूर्ति की जानकारी दी जा रही है, जो वर्तमान हालात में नाकाफी है। इससे लोगों में आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है।
उप नगर आयुक्त के साथ समस्या के समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा हुई, जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि जलापूर्ति व्यवस्था को जल्द ही सुचारू किया जाएगा और आवश्यक वैकल्पिक उपाय भी किए जाएंगे।
इस मौके पर वार्ड प्रतिनिधि मिथुन चंद्रवंशी, अजय बर्नवाल, संजय गुप्ता, राजीव सिंह, किशुन गिरी एवं राहुल पांडेय सहित अन्य स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।



