Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

गिरिडीह तक आसनसोल–सियालदह एक्सप्रेस के विस्तार की मांग तेज, लोजपा नेता राजकुमार राज ने PCOM से की वार्ता

आसनसोल–सियालदह एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12384) का विस्तार गिरिडीह तक किए जाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है।

गिरिडीह तक आसनसोल–सियालदह एक्सप्रेस के विस्तार की मांग तेज, लोजपा नेता राजकुमार राज ने PCOM से की वार्ता

गिरिडीह: मनोज कुमार।

गिरिडीह : आसनसोल–सियालदह एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12384) का विस्तार गिरिडीह तक किए जाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। स्थानीय बुद्धिजीवियों के आग्रह पर लोजपा नेता राजकुमार राज ने पूर्व रेलवे के प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक (PCOM), कोलकाता से दूरभाष पर वार्ता कर इस मांग को प्रमुखता से उठाया।

राजकुमार राज ने बताया कि गिरिडीह के लोगों की लंबे समय से यह मांग रही है कि आसनसोल–सियालदह एक्सप्रेस का परिचालन गिरिडीह तक किया जाए, जिससे यात्रियों को कोलकाता सहित अन्य महत्वपूर्ण शहरों के लिए बेहतर रेल सुविधा मिल सके।

उन्होंने कहा कि PCOM ने इस मांग पर गंभीरता से विचार करने तथा मामले को देखने का आश्वासन दिया है। राजकुमार राज ने यह भी कहा कि वह जल्द ही कोलकाता जाकर रेलवे के संबंधित अधिकारियों से व्यक्तिगत मुलाकात करेंगे और ट्रेन के गिरिडीह तक विस्तार के लिए सार्थक प्रयास करेंगे।

उन्होंने विश्वास जताया कि जनभावनाओं और स्थानीय लोगों की जरूरतों को देखते हुए रेलवे प्रशासन इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेगा, जिससे गिरिडीह जिले के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

Related Articles

Back to top button