गिरिडीह के प्रख्यात चिकित्सक डॉक्टर बीएन झा का कुएँ में मिली शव पुलिस जुटी जांच में
गिरिडीह के वृद्ध सर्जन और सदर अस्पताल के प्रख्यात चिकित्सक रहे डॉ बीएन झा का शव सोमवार की सुबह एक कुएँ में तैरता हुआ मिला।

गिरिडीह के प्रख्यात चिकित्सक डॉक्टर बीएन झा का कुएँ में मिली शव पुलिस जुटी जांच में
गिरिडीह : मनोज कुमार
गिरिडीह : गिरिडीह के वृद्ध सर्जन और सदर अस्पताल के प्रख्यात चिकित्सक रहे डॉ बीएन झा का शव सोमवार की सुबह एक कुएँ में तैरता हुआ मिला। पचम्बा थाना इलाके के लाखारी स्थित एक कुवां में शव को तैरता हुआ सबसे पहले स्थानीय लोगों ने देखा। उसके बाद घटना की जानकारी पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार को दिया गया। तो पुलिस जांच के लिए कुंवा पहुंची।

इस दौरान घटना की जानकारी जब आसपास के लोगों को मिला। तो लोगो की भीड़ जुटने लगी। और पुलिस के मौजूदगी में शव को निकालने में जुटी हुई है।

पुलिस अब मामले की जांच में जुटी हुई है कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का। वैसे चर्चा है कि डॉक्टर बीएन झा हर सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकलते थे। और इसी क्रम में आज सुबह शव कुंवा में तैरता हुआ मिला।

जानकारी के अनुसार मृतक मानसिक रूप से बीमार थे। और जामताड़ा स्वास्थ्य विभाग से रिटायर्ड हुए थे। बताया जा रहा है कि बेटा अमृत आनंद भी एक डेंटिस्ट है। और घर पर ही प्रैक्टिस करता है।



