Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

गिरिडीह के न्यू परिसदन भवन में भाजयुमो की प्रेस वार्ता, JPSC-JSSC पेपर लीक के विरोध में 10 अगस्त को विधानसभा घेराव का ऐलान

JPSC एवं JSSC प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में चल रहे छात्र आंदोलन को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने समर्थन देने की घोषणा की है।

गिरिडीह के न्यू परिसदन भवन में भाजयुमो की प्रेस वार्ता, JPSC-JSSC पेपर लीक के विरोध में 10 अगस्त को विधानसभा घेराव का ऐलान

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : JPSC एवं JSSC प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में चल रहे छात्र आंदोलन को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने समर्थन देने की घोषणा की है। शनिवार को गिरिडीह के न्यू परिषदन भवन में भाजयुमो जिलाध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी एवं प्रदेश मंत्री संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर आंदोलन को लेकर जानकारी दी।

प्रेस वार्ता में भाजयुमो नेताओं ने कहा कि JPSC और JSSC की प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने के आरोप लगातार सामने आते रहे हैं। पूर्व में भी कई प्रतियोगी परीक्षाओं को पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं के कारण स्थगित किया गया है। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों में नाराजगी है और उनके भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी ने कहा कि छात्रों की मांगों और उनके आंदोलन को संगठन का पूरा समर्थन है। उन्होंने कहा कि परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदेश मंत्री संजीव कुमार ने बताया कि आगामी 10 अगस्त को रांची में विधानसभा घेराव का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें पूरे झारखंड से भाजयुमो कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में छात्रों के शामिल होने का आह्वान किया गया है। उन्होंने कहा कि गिरिडीह से भी भाजयुमो कार्यकर्ता और छात्र रांची पहुंचकर विधानसभा घेराव में भाग लेंगे। वही इन्होंने सीबीआई जांच की मांग की है

भाजयुमो नेताओं ने कहा कि सरकार को प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि छात्रों का विश्वास परीक्षा व्यवस्था में कायम रह सके।

Related Articles

Back to top button