Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशमनोरंजनलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

गणतंत्र दिवस पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरगंडा में भव्य कार्यक्रम आयोजित

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा, गिरिडीह में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।

गणतंत्र दिवस पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरगंडा में भव्य कार्यक्रम आयोजित

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा, गिरिडीह में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समिति अध्यक्ष श्री अर्जुन मिष्टकार द्वारा भारतमाता पूजन एवं झंडोत्तोलन के साथ की गई। झंडोत्तोलन के पश्चात राष्ट्रगान गूंजा, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।

इस अवसर पर विद्यालय के भैया-बहनों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें देशभक्ति गीत, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान विभाग स्तर से लेकर अखिल भारतीय स्तर तक विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे भैया-बहनों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अतिथियों का परिचय एवं विद्यालय वृत्त प्रधानाचार्य आनंद कमल द्वारा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भैया-बहनों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया

समारोह के समापन पर उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों एवं अतिथियों ने विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना की और सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button