Breaking Newsझारखण्डताजा खबरलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

गणतंत्र दिवस पर जिला प्रशासन का मुख्य कार्यक्रम गिरिडीह के झंडा मैदान में हुवा

गणतंत्र दिवस पर जिला प्रशासन का मुख्य कार्यक्रम गिरिडीह के झंडा मैदान में हुवा

 

गणतंत्र दिवस पर जिला प्रशासन का मुख्य कार्यक्रम गिरिडीह के झंडा मैदान में हुवा

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: गणतंत्र दिवस पर जिला प्रशासन का मुख्य कार्यक्रम गिरिडीह के झंडा मैदान में हुवा।यहां आन बान और शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कृषि मंत्री बादल पत्रलेख उपस्थित थे।

वही मौके पर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, पुलिस कप्तान दीपक कुमार शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, पूर्व विधायक डॉ सरफराज अहमद, एसडीओ विशालदीप खलको, डीपीआरओ रश्मि सिन्हा समेत कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।यहां जिला पुलिस बल, महिला पुलिस बल, होम गार्ड जवान,सीआरपीएफ और एनसीसी कैडेटों के अलावा विभिन्न स्कूली बच्चों ने शानदार परेड का प्रदर्शण किया। मौके पर कस्तूरबा जमुना की छात्राओं ने आकर्षक बैंड के साथ परेड का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।इस दौरान सूबे के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और दीपक कुमार शर्मा ने खुली जीप में परेड का निरिक्षण किया ।

बाद में राष्ट्र गान के बीच मंत्री ने झंडोतोलन किया और सलामी दी। इस दौरान विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा झांकियां भी निकाली गई। कार्यक्रम के दौरान मंत्री बादल पत्रलेख ने जिले के विभिन्न विभागों के उपलब्धियां का जिक्र किया।अंत में बेहतर प्रदर्शन करने वाले झांकी और परेड प्लाटून को सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button