Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

चलकुशा पीएम श्री उत्क्रमित+2 उच्च विद्यालय में समर कैंप का भव्य आयोजन।

चलकुशा पीएम श्री उत्क्रमित+2 उच्च विद्यालय, चलकुशा में समर कैंप का सफल आयोजन किया गया।

चलकुशा पीएम श्री उत्क्रमित+2 उच्च विद्यालय में समर कैंप का भव्य आयोजन।

संवाददाता – मुन्ना यादव

हजारीबाग : चलकुशा पीएम श्री उत्क्रमित+2 उच्च विद्यालय, चलकुशा में समर कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का प्रदर्शन किया तथा स्वयं तैयार किए गए व्यंजनों का आनंद भी लिया। समर कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मनिर्भरता एवं व्यवहारिक ज्ञान को बढ़ावा देना।

इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच नए बैग एवं नई पुस्तकों का वितरण भी किया गया, जिससे बच्चों में उत्साह और अध्ययन के प्रति रुचि और अधिक बढ़ी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीडीओ चलकुशा अमृता सिंह, स्थानीय मुखिया अलखदेव सिंह तथा पंसस प्रतिनिधि उमेश साव उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यालय के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। साथ ही HPV vaccine लगाने के लिए छात्राओं को जागरूक किया गया।

अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मो. नौशाद द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के सभी शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विद्यालय परिवार ने भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Related Articles

Back to top button