Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदिल्लीदेशबिहारलाइव न्यूज़हेल्थ

कोरोना के बढ़ते रफ़्तार दिल्ली में कई नए प्रतिबंधों का जारी , सभी प्राइवेट दफ्तर होंगे बंद; वर्क फ्राम होम पर होगा जोर

दिल्ली में कई नए प्रतिबंधों का ऐलान, सभी प्राइवेट दफ्तर होंगे बंद; वर्क फ्राम होम पर होगा जोर

Publish Date:Tue, 11 Jan 2022 12:06 PM 
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली में कई नए प्रतिबंधों का ऐलान, सभी दफ्तर हुए बंद

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने नए नियम लागु कर दिया  है। इसके तहत दिल्ली में सभी निजी कार्यालय बंद रहेंगे। डीडीएमए की तरफ से मंगलवार को सुरु  की नई गाइडलाइन में कहा गया है कि जरूरी सेवाओं से जुड़े दफ्तरों को छोड़कर सभी प्राइवेट दफ्तर बंद किए जाएंगे।

 

दिल्ली देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते केस  के बीच दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मंगलवार को कई नए नियम लागु  किया है। इसके तहत दिल्ली में सभी निजी/प्राइवेट कार्यालय बंद रहेंगे जैसा की आपको बता दे की  वर्क फ्राम होम को तरजीह दी जायेगी । डीडीएमए की तरफ से मंगलवार को जारी की नई गाइडलाइन में कहा गया है कि जरूरी सेवाओं से जुड़े दफ्तरों को छोड़कर सभी प्राइवेट/निजी कार्यालाय बंद किए जाएंगे। इसका मकसद कोरोना के खतरे के साथ उसके विस्तार को भी कम करना है।

मंगलवार को डीडीएमए के ताजा आदेश में कहा गया है कि दिल्ली में सिर्फ छूट की श्रेणी में आने वाले लोगों को छोड़ कर सभी निजी/प्राइवे कार्यालय बंद होंगे। ऐसी स्थिति में वर्क फ्राम होम का पालन किया जाएगा। सभी रेस्तरां और बार बंद रहेंगे और टेकअवे की अनुमति का आदेश भी जारी किया गया है। अभी तक रेस्तरां को उनकी बैठने की क्षमता के 50 प्रतिशत पर सुबह आठ से रात 10 बजे तक डाइन-इन सुविधा संचालित करने की अनुमति थी। इसी तरह बार को भी दोपहर 12 से रात 10 बजे तक 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ खोलने की अनुमति मिली हुई थी। इसके अलावा नगर निगम के प्रत्येक जोन में प्रतिदिन एक ही साप्ताहिक बाजार को अनुमति मिलेगी।

Related Articles

Back to top button