पुलिस की बड़ी कार्रवाई ,दारू विक्रेता को पुलिस ने भेजा जेल
पुलिस की बड़ी कार्रवाई ,दारू विक्रेता को पुलिस ने भेजा जेल

पुलिस की बड़ी कार्रवाई ,दारू विक्रेता को पुलिस ने भेजा जेल
धनबाद: मलय गोप
धनबाद: पंचेत पतलाबड़ी ऊपर मोड़ के दारू विक्रेता छोटू साव को पंचेत पुलिस ने जेल भेजा| उनके पास से कई बोतल अवैध दारू भी बरामद किया गया है|

इन दिनों पंचेत क्षेत्र में डंके की चोट पर दर्जनों दारू दुकान फल फूल रहे हैं| और इन दारू दुकान वालों के संरक्षण की हम बात करें तो इसे जेड सुरक्षा प्राप्त है| अब यह दारू दुकान वाले ओपी प्रभारी को भी पलट कर जवाब देने में संकोच नहीं करते हैं|यही हुआ देर रात पतलाबाड़ी ऊपर मोड़ स्थित दारू दुकान संचालक छोटू साव को जब ओपी प्रभारी ने दुकान बंद करने को कहा उसने पलट कर प्रभारी को ही जवाब दिया| जिससे उचित सबक सिखाने के लिए थाना प्रभारी ने 31 बोतल इंपेरियल ब्लू एंव 4 बोतल आरएस के साथ गिरफ्तार कर झारखंड उत्पादन अधिनियम धारा लगाकर बुधवार को धनबाद जेल भेज दिया|

पर अब सवाल उठता है एक दारू संचालक को जेल भेज ने से क्या क्षेत्र में दारू बंद हो जाएगा| या फिर बाकी दारू दुकान वालों को क्यों छोड़ दिया गया है|
वही दारू दुकान वालों की हिम्मत की बात करें तो, अगर आप किसी दिन पंचेत आकर दारू पीते हैं तो दारू संचालक द्वारा मांगे गए पैसे देने में देर ना करें वरना मार खाकर आपकी जान भी जा सकता है| दरअसल ऐसा ही एक घटना पिछले माह घटी जहां दारू संचालक के मार से एक व्यक्ति का मौत हो गया| प्रशासन के संज्ञान में जाने के बाद भी इतने गंभीर मामले में दारू संचालक को किसी भी प्रकार से दंडित नहीं किया गया| फिर खुलेआम दारू बेचने के लिए दारू संचालक को छोड़ दिया गया|

यह मामला पंचेत ओपी अंतर्गत दहीबाड़ी झंझट मोड़ की है जहां टेंपु भुईया नाम का एक शख्स मुख्तार के दारू दुकान में दारू पीता था | दारू पीने के बाद टेंपो भईया के साथ दारू संचालक का पैसे को लेकर कुछ कहासुनी हो जाता है| जिसके बाद दारू संचालक टैंपू भईया की इतनी पिटाई कर देता है कि वह 2 दिन हॉस्पिटल में रहने के बाद दम तोड़ देता है| यह मामला पुलिस के संज्ञान में भी जाता है| जिससे क्षेत्र में एक बहुत बड़ा सवाल उत्पन्न हो गया है|
यही इस पूरे मामले को पंचेत ओपी प्रभारी से पूछे जाने पर उन्होंने बताया ऐसा कोई बात नहीं है| मृतक के पत्नी द्वारा दिए गए आवेदन पर प्रशासन ने अपना काम किया है|




