लाखों की लागत से बना पानी सप्लाई ई. डी. एफ. प्लांट चोरों के कारण है बंद, ग्रामीण भुगत रही है इसका खामियाजा
लाखों की लागत से बना पानी सप्लाई ई. डी. एफ. प्लांट चोरों के कारण है बंद, ग्रामीण भुगत रही है इसका खामियाजा

लाखों की लागत से बना पानी सप्लाई ई. डी. एफ. प्लांट चोरों के कारण है बंद, ग्रामीण भुगत रही है इसका खामियाजा
हजारीबाग/बरही: प्रखंड मुख्यालय बरही के कोनरा पंचायत के शाकरी मोहल्ला ईदगाह के पास लाखों की लागत से पानी सप्लाई करने वाला ई. डी. एफ. प्लांट लगभग छः माह से चोरों के कारण बंद पड़ा है। इस ई. डी. एफ. प्लांट से लगभग 100 घरों से भी अधिक लोग पानी का इस्तेमाल करते थे। इस प्लांट की विशेषता यह है कि इसमें दूषित पानी को फिल्टर कर शुद्ध किया जाता है। प्लांट का गार्ड मो. आफताब उर्फ सागर से जानकारी लेने पर बताया कि छः माह पूर्व इस प्लांट से मशीन चालू करने का बैटरी, इनवर्टर एवं इसका डीसी स्टार्टर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया जिस कारण प्लांट बंद पड़ा है। इस संबंध में. हम ने स्थानीय प्रशासन एवं विभाग को लिखित आवेदन दिया है। वहीं विभाग के इंजीनियर विमल कुमार से दूरभाष से पूछे जाने पर बताया कि मैं इस चोरी की घटना से परेशान हो चुका हूं इससे पूर्व कोनरा ईदगाह प्लांट में दो बार बैटरी इन्वर्टर की चोरी हो चुकी थी जिसकी क्षतिपूर्ति भी की गई लेकिन यह तीसरी बार चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है जिस वजह से पिछले छः माह से प्लांट बंद है। अभी भीषण गर्मी भी है और लोगों को पानी की आवश्यकता है हम प्रयास करेंगे कि एक सप्ताह के अंदर प्लांट चालू हो जाए। इस संबंध में बरही प्रखंड विकास पदाधिकारी सी. आर. इन्दवार से पूछे जाने पर बताया कि इसकी जांच कर प्लांट को शीघ्र ही चालू किया जाएगा ताकि लोग इससे लाभान्वित हो सके। कोनरा पंचायत मुखिया यासीन तबस्सुम इस संबंध में बताया कि प्लांट में बार-बार चोरी हो जाना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं इस संबंध में जल्द से जल्द विभाग से बात कर इसे चालू करवाऊंगी ताकि ग्रामीण इसका लाभ उठा सके। प्लांट के फील्ड इंजीनियर कृष्णा कुमार ने बताया कि इस प्लांट को चालू करने में लगभग पचास हजार से भी ज्यादा लागत लग जाएगी ।

अब देखना है कि विभाग और प्रतिनिधि इस प्लांट को कब चालू करवाएगी या फिर वर्तमान की तरह केवल शोभा वस्तु ही बनी रहेगी। बता दें कि कोनरा पंचायत में छः ई. डी. एफ. प्लांट लगाया गया है जिसमें पांच चालू अवस्था में केवल एक ही प्लांट जो चोरी के कारण बंद पड़ा है।



