केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी एवं विधायक अमित कुमार यादव ने 5.5 करोड़ से बनने वाले पुल-सड़क का किया शिलान्यास
विधानसभा क्षेत्र में सात प्रखंड है और कोई भी पंचायत विकास से वंचित नहीं है : विधायक अमित कुमार यादव

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी एवं विधायक अमित कुमार यादव ने 5.5 करोड़ से बनने वाले पुल-सड़क का किया शिलान्यास
विधानसभा क्षेत्र में सात प्रखंड है और कोई भी पंचायत विकास से वंचित नहीं है : विधायक अमित कुमार यादव
हजारीबाग/कोडरमा: जयनगर प्रखंड के डंडाडीह व ग्राम आल्हो में सांसद सह केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी व विधायक अमित कुमार ने 5.29 करोड़ की योजनाओं का बुधवार को शिलान्यास किया। उल्लेखनीय है कि इस दौरान लोहाडंडा से डंडाडीह होते हुए पथलकुदवा तालाब तक पीएमजीएसवाई योजना के तहत 3.79 लाख की राशि से होने वाली सड़क मरम्मति कार्य का शिलान्यास किया। डंडाडीह पंचायत भवन के निकट आयोजित कार्यक्रम का संचालन पूर्व पंसस महावीर यादव ने किया। जबकि आलहो में डेढ़ करोड़ की लागत से बनने वाले पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। यहां संचालन पूर्व मुखिया भीम कुमार यादव ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि कोडरमा लोकसभा के अंदर जो भी गांव है और वहां जो समस्या हो, चाहे सड़क हो, पुल पुलिया हो, शिक्षा का क्षेत्र हो, रेलवे का क्षेत्र हो मेरा प्रयास रहता है कि समस्याओं का निराकरण किया जाए। उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में कई ऐतिहासिक कार्य हो रहे है। आज जिस सडक का शिलान्यास हो रहा है वह भी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से बनेगी। उन्होंने कहा कि 152 वर्ष से इस क्षेत्र में गिरिडीह, रांची, इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाने की मांग की जा रही थी। पीएम मोदी की आशीर्वाद से वह ट्रेन भी शुरू हो गयी। इससे पहले भी कई ऐतिहासिक कार्य किए गए है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा एक नोटिफिकेशन जारी हुआ है, जिसमें कहा गया है कि राज्य सरकार के किसी भी कार्य में सांसद की अनुशंसा नहीं होनी चाहिए। इससे भी परेशानी होती है। फिर भी एक सांसद के नाते मेरा प्रयास है कि क्षेत्र का हर संभव विकास होगा। मौके पर डंडाडीह में उच्च विद्यालय की मांग पर उन्होंने कहा कि जल्द में इस क्षेत्र में उत्क्रमित उच्च विद्यालय तथा हॉस्टल की व्यवस्था होगा। बालिका की शिक्षा तभी अपने मुकाम पर पहुंचेगी जब निकट में पढाई की व्यवस्था होगी।
विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि सांसद, विधायक का हमेशा क्षेत्र के विकास पर ध्यान है। उन्होंने कहा कि आज जिन योजनाओं का शिलान्यास हुआ है उसमें सांसाद का अहम योगदान है। लोगों को हर प्रकार की सुविधा मिले इसलिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है। हमारे विधानसभा क्षेत्र में सात प्रखंड है और कोई भी पंचायत विकास से वंचित नहीं है। आगे भी प्राथमिकता के आधार पर योजनाएं ली जाएगी और उसका क्रियान्व्यन लिया जाएगा।
कार्यक्रम को जिप सदस्य केदारनाथ यादव, बरकट्ठा जिप सदस्य कुमकुम देवी, पूर्व प्रमुख जयप्रकाश राम बेको मुखिया रूपाली कुमारी आदि ने संबोधित किया। मौके पर बासुदेव धोबी, रामदेव मोदी, युमना यादव, महेंद्र राणा, गजेंद्र साव, परसाबाद मंडल अध्यक्ष शशिभूषण चौधरी, किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेंद्र भाई मोदी, विदेश्वरी प्रसाद बिहारी, सेवानिवृत शिक्षक सुरेंद्र मोदी, वीरेंद्र कुमार, पंसस सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह, हेमिया देवी, शीला देवी, विजय पंडित, हिरामन मिस्त्री, कन्हाय चंद्र यादव, अर्जुन चौधरी, प्रकाश साव, बालदेव यादव, परमेश्वर यादव, लक्ष्मण यादव, विनोद याद, सांसद प्रतिनिधि ईश्वरी मोदी, गुरूदेव यादव, मनोज यादव, उर्मिला देवी, चंदन पासवान, विजय राणा, मुखिया सुनिता देवी, मिनाक्षी स्वराज सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।