कॉलेज मोड़ स्थित टोल टैक्स को वहां से हटाने की मांग को लेकर पूजा कमिटी के सदस्यों ने सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन
कॉलेज मोड़ स्थित टोल टैक्स को वहां से हटाने की मांग को लेकर पूजा कमिटी के सदस्यों ने सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन

कॉलेज मोड़ स्थित टोल टैक्स को वहां से हटाने की मांग को लेकर पूजा कमिटी के सदस्यों ने सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत कॉलेज मोड़ के पास निगम की ओर से संचालित टोल टैक्स के स्थान को लेकर शुक्रवार को पुराना महारानी माता पूजा कमेटी के सदस्यों ने विधायक को आवेदन दिया है। दिए गए आवेदन में कमिटी के लोगों ने बताया कि कॉलेज मोड़ टीओपी के सामने नगर निगम के द्वारा टोल टैक्स संचालित है। ठीक उसी के बगल में एक पुराना महारानी माता मंडा वर्षों से स्थापित है। टॉल टैक्स के कारण लगातार गाड़ियों की लंबी लाइन लगी हुई रहती है। जिसके कारण मन्दिर पूजा करने जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी दिक्कत होती है। साथ ही भीड़ के कारण पूजा करने के लिए पहुंचने वाले लोग अपने आप को असहज महसूस करते हैं। गाड़ियों के जाम के कारण दुर्घटना का भय भी बना रहता है। बताया गया कि कई शरारती तत्व शराब पीकर बोतल को मंदिर प्रांगण में फेंक देता है जिसके कारण दुर्घटना हो सकती है। इस संबंध में वार्ड 11के पार्षद अशोक राम ने बताया कि कॉलेज मोड़ पर निगम की ओर से संचालित टोल टैक्स को आगे पीछे स्थानांतरण करने को लेकर विधायक के नाम आवेदन तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि टोल टैक्स स्थल रहने के कारण काफी भीड़ होती है इस परिस्थिति में पुराना महारानी माता मंदिर पूजा करने के लिए जाने वाले लोगों को दिक्कतें होती है।

वही 200 मीटर की दूरी पर शराब दुकान संचालित है जिसके कारण कई शराबी तत्व शराब का सेवन कर मंदिर के आसपास बोतल फेंक देता है। मनजीत कुमार ने बताया कि पूजा करने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत ना हो उसको देखते हुए कमेटी के लोगों ने टोल टैक्स स्थानांतरण कराने की मांग विधायक से की है।




