करहरबारी सुरक्षित वन में अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, वन विभाग ने जेसीबी किया जब्त
वन प्रमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह पूर्वी वन प्रमंडल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरिडीह वन क्षेत्र के करहरबारी सुरक्षित वन में अवैध अतिक्रमण के प्रयास को विफल कर दिया।

करहरबारी सुरक्षित वन में अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, वन विभाग ने जेसीबी किया जब्त
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : वन प्रमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह पूर्वी वन प्रमंडल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरिडीह वन क्षेत्र के करहरबारी सुरक्षित वन में अवैध अतिक्रमण के प्रयास को विफल कर दिया।
वन विभाग को सूचना मिली थी कि सुरक्षित वन क्षेत्र में जेसीबी मशीन के माध्यम से नींव खोदकर अवैध निर्माण और अतिक्रमण की तैयारी की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद गिरिडीह वन क्षेत्र पदाधिकारी ने टीम गठित कर तत्काल मौके पर कार्रवाई की।

वन विभाग की टीम के मौके पर पहुंचते ही अतिक्रमण में शामिल लोग वहां से फरार हो गए। हालांकि, टीम ने मौके पर मौजूद जेसीबी मशीन को जब्त कर लिया। विभाग द्वारा मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई में प्रभारी वनपाल रोहित कुमार, अमर विश्वकर्मा तथा प्रधान वनरक्षी सिकंदर पासवान, अशोक कुमार, संजय कांत यादव और सूर्यकांत शामिल रहे।
वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षित वन क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण, निर्माण अथवा वन भूमि को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग ने वन क्षेत्र की सुरक्षा और संरक्षण को लेकर आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

