Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

एसआईआर प्रक्रिया के पहले ही दिन हंगामा, वृद्ध महिला बीएलओ से मारपीट,

गिरिडीह. एसआईआर 2026 की प्रक्रिया शुरू होते ही गिरिडीह में बीएलओ से मारपीट का मामला सामने आया है. शुक्रवार को कई महिला बीएलओ नगर थाना पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई

एसआईआर प्रक्रिया के पहले ही दिन हंगामा, वृद्ध महिला बीएलओ से मारपीट,
मोबाइल छीना, नगर थाना में बाप-बेटे के खिलाफ आवेदन, सुरक्षा की गुहार

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : एसआईआर 2026 की प्रक्रिया शुरू होते ही गिरिडीह में बीएलओ से मारपीट का मामला सामने आया है. शुक्रवार को कई महिला बीएलओ नगर थाना पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई. बीएलओ रूबी प्रवीण ने आवेदन में आरोप लगाया कि गुरुवार को वे व्हिटटी बाजार के कुंजड़ा मुहल्ला में एसआईआर प्रक्रिया के लिए गई थीं.

मस्जिद गली में मोहम्मद फैयाज और उसके बेटे ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी. समझाने पर बाप-बेटे ने मोबाइल छीन लिया और वृद्ध बीएलओ रूबी प्रवीण के साथ मारपीट की. किसी तरह जान बचाकर भागीं और सहकर्मी बीएलओ को सूचना दी. शुक्रवार को नगर थाना में बाप-बेटे के खिलाफ आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई और सुरक्षा की गुहार लगाई.

Related Articles

Back to top button