इसीएल मुगमा क्षेत्र के कोलियरियों में गिरते उत्पादन क्षमता को देखते हुए गुरुवार को इसीएल के डीटी निलांदरी राय ने मुगमा क्षेत्र के विभिन्न कोलियरियों का निरीक्षण किया
कार्यालय में अधिकारियों के साथ अत्पादन बढ़ाने व कोलियरियों की स्थिति की जानकारी लिया

सीएल मुगमा क्षेत्र के कोलियरियों में गिरते उत्पादन क्षमता को देखते हुए गुरुवार को इसीएल के डीटी निलांदरी राय ने मुगमा क्षेत्र के विभिन्न कोलियरियों का निरीक्षण किया
मुगमा : इसीएल मुगमा क्षेत्र के कोलियरियों में गिरते उत्पादन क्षमता को देखते हुए गुरुवार को इसीएल के डीटी निलांदरी राय ने मुगमा क्षेत्र के विभिन्न कोलियरियों का निरीक्षण किया. साथ ही क्षेत्रीय कार्यालय में अधिकारियों के साथ अत्पादन बढ़ाने व कोलियरियों की स्थिति की जानकारी लिया. इस दौरान डीटी श्री राय ने उत्पादन को बढ़ाने व कोयले की गुणवक्ता पर विशेष ध्यान देने का आदेश दिया.

कहा कि जो भी सामानों की आवश्यक्ता है उसे पुरा किया जायेगा. उन्होंने अधिकारियों को मुख्यालय द्वारा दिये गये टारगेट को पुरा करने का निर्देश दिया. जानकारी के अनुसार डीटी श्री राय बरमुड़ी व चापापुर ओसीपी का निरीक्षण किया. सेंट्रलपुल साइडिंग कोल डंप के समीप पत्थरों को देख नाराजगी व्यक्ति किया. कहा कि क्रशर किये गये कोयला में भी पत्थर का अंश होने की शिकायत मिली है .

इस पर विशेष रुप से ध्यान देने का निर्देश दिया. कहा कि कोयले की गुवता में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं किया जाय. बताया जाता है कि क्षेत्र के ओसीपी कोलियरियों में बरसात के कारण उत्पदन की स्थिति काफी दयनीय है. वहीं भूमिगत खदानों में सीपेज काफी हो रही है. जिससे उत्पादन में गिरावट आयी है. बैठक में जीएम ओपी चौबे, एजीएम एशके गायकवाड़ा सहित सभी कोलियरियों के अभिकर्ता, मैनेजर, सर्वेयर सहित अन्य अधिकारी शामिल थे



