इनरव्हील क्लब ऑफ गिरीडीह सनशाइन की एक अच्छी पहल वृद्ध आश्रम के बुजुर्गों को साईं मंदिर पूजन और दर्शन करवाएं
इनरव्हील क्लब ऑफ गिरीडीह सनशाइन की एक अच्छी पहल वृद्ध आश्रम के बुजुर्गों को साईं मंदिर पूजन और दर्शन करवाएं

इनरव्हील क्लब ऑफ गिरीडीह सनशाइन की एक अच्छी पहल वृद्ध आश्रम के बुजुर्गों को साईं मंदिर पूजन और दर्शन करवाएं
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनसाइन के सदस्यों ने सोमवार को बस स्टैंड रोड स्थित स्नेह दीप वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को बरमसिया साईं मंदिर लाकर पूजन दर्शन कराया। पूजा पाठ के बाद बुजुर्गों ने शॉपिंग भी किए और मनपसंद चीजों को खरीदा। बताया गया कि क्लब की अध्यक्ष सुमन गौरीसरिया के मन में यह विचार आया था कि बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी को लेकर उन्हें वृद्धाश्रम से बाहर निकाल कर बाहरी वातावरण का दृश्य दिखाया जाए। क्लब की सभी सदस्यों ने इस बात का सराहना करते हुए अपनी अपनी सहमति दी। जिसके बाद इसकी जानकारी राजेंद्र बगेड़िया को दी गई। उन्होंने भी इस बात को लेकर खुशियां जाहिर करते हुए बुजुर्गों को मंदिर ले जाने के लिए फैक्ट्री की बस उपलब्ध कराई। जिसके बाद बस के माध्यम से लगभग दो दर्जन बुजुर्गों को साईं मंदिर ले जाया गया वहां पवित्र सावन मास में देवी देवताओं का दर्शन कराया गया जिसके बाद साईं मंदिर परिसर में ही लगे दुकानों में बुजुर्गों ने अपनी मनपसंद चीजों की खरीदारी की। इस बाबत पीडीसी पूनम सहाय ने बताया कि बुजुर्ग लोग वृद्धाश्रम में संकुचित जीवन व्यतीत करते हैं इसको देखते हुए क्लब के सभी सदस्यों ने मिलकर बुजुर्गों को मंदिर परिसर लाने का फैसला लिया।

अध्यक्ष सुमन गोरिसरिया ने बताया कि बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी और इसने लाने के उद्देश्य से मंदिर लाकर घुमाया गया ताकि उनका मन बहल सके। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का आशीर्वाद हम सभी सदैव लेते रहेंगे और बुजुर्गों की सेवा के लिए सदैव तत्पर हैं। मौके पर सेक्रेटरी कविता राजगढ़िया सदस्य पूनम शाहाबादी रितु रुग्णता नमिता जमुआर आदि सदस्य मौजूद थीं।




