Breaking Newsताजा खबरलाइफस्टाइल

जानिए अंगूर फेस पैक लगाने के फायदें

ऐसे लगाएं अपने चेहरे पर

संयुक्ता न्युज डेस्क

ब्यूटी प्रोडक्ट के नाम पर बाजार में बहुत सी चीजे उपलब्ध है. ज्यादातर महिलाएं अपनी स्किन को ग्लोइंग और सुन्दर बनाएं रखने के लिए अलग-अलग प्रकार के ब्यूटी प्रोडक्ट का उपयोग करती हैं. ये ब्यूटी प्रोडक्ट्स कुछ समय तक ही फायदे करते हैं, लेकिन कभी-कभी उनके नुकसान भी दिखाई देने लगते है. साथ ही ये सभी प्रोडक्ट्स बहुत महंगे होते है और जल्दी ही एक्सपायर भी हो जाते है.

बता दें कि कुछ ऐसे मौसमी फल भी है जो इन ब्यूटी प्रोडक्ट से ज्यादा फायदेमंद होते है, ये न सिर्फ आपकी स्किन को सुन्दर बनाते हैं बल्कि लंबे समय तक ग्लो भी देते है. महिलाएं जिसे अपने घरो में ही ऐसा उपाय करती हैं जो उनकी स्किन को सुन्दर भी बनाते है, साथ ही बजट में भी फ़ीट हो जाते है. तो चलिए हम बताते हैं आपको अंगूर से बने ऐसे ही फेस पैक के बारे में जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं.

अंगूर, शहद और गुलाब जल से बना फेस पैक

स्किन ड्राईनैस की समस्या से जुझ रहे लोगों के लिए अंगूर से बना यह फेस पैक बहुत उपयोगी साबित होगा. 10 से 12 अंगूर को अच्छे से कुचलकर मिक्सी में पिश लें और इसका पेस्ट बना लें. उसके बाद पेस्ट में शहद और गुलाब जल डालकर उसे अच्छे से मिला लें और इस मिश्रण को चेहरे पर लगा लें और10 मिनट बाद इसे सादे  पानी से साफ कर लें. हफ्ते में 2 से 3 बार इस पैक को लगाने से स्किन ड्राईनैस की समस्या से  आराम मिलेगा.

अंगूर, चावल और गाजर  का आटा फेस पैक

स्किन में कसाव और ग्लो लेन के लिए अंगूर, चावल और गाजर से बना ये फेस पैक बहुत अच्छा साबित होगा. इसे बनाने के लिए सबसे पहले अंगूर के कुछ दानों को पीस लें. उसके बाद उस पेस्ट में एक चम्मच क्रीम, एक चम्मच चावल का आटा और एक चम्मच गाजर का जूस मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें. उसके बाद इस मिश्रण को चेहरे में अच्छे से लगा लें और थोड़े समय बाद गुनगुने पानी से साफ करें.

अंगूर,नींबू और मुल्तानी मिट्टी फेस पैक

ऑयली स्किन अंगूर, नींबू के रस और मुल्तानी मिट्टी से बना ये फेस पैक बहुत अच्छा साबित होगा. इसे बनाने के लिए सबसे पहले मुल्तानी मिट्टी लें. इसके बाद उसमें गुलाब जल और नींबू का रस मिला दें. इसके बाद अंगूर के 10 से 12 दाने लेकर उसे पीस ले और मिश्रण में मिला दें और इस मिश्रण को 20 मिनट तक चेहरे में लगाकर रखें. जब ये सूख जाए तो उसे पानी से धो लें और साफ कपड़ें से चेहरे को सूखाएं.

Related Articles

Back to top button