Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

आस्था और सेवा भाव की एक सुंदर तस्वीर निरसा से सामने आई है।

निरसा आस्था और सेवा भाव की एक सुंदर तस्वीर निरसा से सामने आई है। जहाँ एक स्थानीय समाजसेवी ने मंदिर की भव्यता और जन-आस्था को देखते हुए मंदिर कमेटी को घंटा भेंट किया है।

मंदिर में घंटा दान

निरसा : आस्था और सेवा भाव की एक सुंदर तस्वीर निरसा से सामने आई है। जहाँ एक स्थानीय समाजसेवी ने मंदिर की भव्यता और जन-आस्था को देखते हुए मंदिर कमेटी को घंटा भेंट किया है।
​निरसा थाना क्षेत्र के हरियाजाम पंचायत अंतर्गत कुहूका गांव के रहने वाले समाजसेवी धनंजय बाउरी ने आज अपनी अटूट श्रद्धा का परिचय दिया। उन्होंने निरसा स्थित नया डंगाल काली मंदिर में करीब दो किलो का एक पीतल का घंटा मंदिर कमेटी को दान स्वरूप सौंपा।

इस अवसर पर मंदिर कमेटी के सदस्यों ने धनंजय बाउरी के इस पुनीत कार्य की सराहना की और उनका आभार व्यक्त किया।

इस संबंध में श्री बाउरी ने कहा कि इस मंदिर को भव्य रूप देने में कमेटी के सभी सदस्य दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। मेरी भी माँ काली के प्रति गहरी आस्था है और काफी समय से मेरी इच्छा थी कि मैं मंदिर में एक घंटी दान करूँ। आज वह संकल्प पूरा हुआ। यह मंदिर अत्यंत जागृत है, यहाँ जो भी भक्त सच्ची मुराद लेकर आता है, माँ उसकी मनोकामना अवश्य पूरी करती हैं।

श्रद्धालुओं का मानना है कि ऐसे सामूहिक प्रयासों और व्यक्तिगत दान से धार्मिक स्थलों का विकास और भी तेजी से होता है।

Related Articles

Back to top button