Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

सीएम हाउस घेराव में अभाविप नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में गिरिडीह में मुख्यमंत्री का पुतला दहन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की रांची इकाई द्वारा मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय संगठन मंत्री, प्रांत संगठन मंत्री, प्रदेश मंत्री समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को अभाविप गिरिडीह इकाई के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।

सीएम हाउस घेराव में अभाविप नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में गिरिडीह में मुख्यमंत्री का पुतला दहन

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की रांची इकाई द्वारा मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय संगठन मंत्री, प्रांत संगठन मंत्री, प्रदेश मंत्री समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को अभाविप गिरिडीह इकाई के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।

इस दौरान अभाविप के प्रदेश सह मंत्री मंटू मुर्मू ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास घेराव के दौरान संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग रखने वाले विद्यार्थियों की आवाज को दबाने का प्रयास है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार युवाओं को केवल छलने का काम कर रही है। सरकार ने प्रत्येक वर्ष पांच लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन अब तक पांच हजार युवाओं को भी नौकरी नहीं दी गई है।

उन्होंने कहा कि JPSC एवं JSSC की परीक्षाओं को ऐसी एजेंसियों के माध्यम से कराया जा रहा है, जिन्हें बिहार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ब्लैकलिस्ट किए जाने की बात सामने आई है। इससे विद्यार्थियों के बीच परीक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार असंतोष बढ़ रहा है।
जिला संयोजक नीरज चौधरी ने कहा कि सरकार यदि 10 अगस्त तक विद्यार्थियों की मांगों को पूरा नहीं करती है, तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूरे प्रदेश में व्यापक आंदोलन करेगी।

वहीं, प्रांत SFS सह संयोजक अनीश राय ने सरकार से सवाल करते हुए कहा कि आखिर विद्यार्थियों की जायज मांगों को पूरा करने में सरकार को परेशानी क्या है। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार को गंभीरता से पहल करनी चाहिए।
पुतला दहन कार्यक्रम में नगर सह मंत्री अभिजीत सिन्हा, कॉलेज मंत्री कृष पासवान, गुलशन यादव, प्रवीण स्वर्णकार, सुमन चौधरी, आशीष सिंह, सचिन शर्मा, बिपुल राय समेत बड़ी संख्या में अभाविप कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button