Breaking Newsचुनावझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

आरजेडी के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पहुंचे बेंगाबाद किया जनसभा को संबोधित मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन थे मौजूद 

आरजेडी के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पहुंचे बेंगाबाद किया जनसभा को संबोधित मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन थे मौजूद 

आरजेडी के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पहुंचे बेंगाबाद किया जनसभा को संबोधित मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन थे मौजूद 

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : जिले के बेंगाबाद प्रखंड के खरीयोडीह में आज आई एन डी ए गठबंधन की चुनावी सभा हुई । कार्यक्रम को झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और राजद के वरिष्ट नेता तेजस्वी यादव ने संबोधित करते हुए कोडरमा संसदीय क्षेत्र के भाकपा माले प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह और गांडेय विधान सभा उपचुनाव की झामुमो प्रत्याशी कल्पना सोरेन के पक्ष में मतदान की अपील की ।

प्रत्याशी कल्पना सोरेन ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार का चुनाव संविधान बचाने का हैं। भाजपा मुद्दों पर बात नहीं करके उलुलजुल्ल बाते कर रही है। हेमंत सरकार ने जितना काम किया उतना भाजपा ने 20 वर्षो में नही किया हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में 11लाख राशन कार्ड रद्द कर दिया गया। हेमंत ने अबुआ आवास , छात्रवृति देने का काम किया है।हेमंत सरकार गरीबों के लिए काम कर रही थी।

बिहार के पुर्व उपमुख्यमंत्री और राजद के वरिष्ट नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हम तब तक आराम नही करेंगे जबतक मोदी जी को बेड रेस्ट नही करवा देंगे। देश में 25 करोड़ लोगो का उम्र पार हो गया लेकिन उन्हें रोजगार नहीं मिला । उन्होंने कहा कि युवा अग्निवीर में 4 वर्ष में रिटायर हो रहे हैं

और 75 वर्ष में अपने लिए 5 साल की नौकरी मांग रहे हैं। बिहार और झारखंड की उपेक्षा केंद्र सरकार ने की । केंद्र से कोई रु नही मिला ।पहले केंद्र 90फीसदी राज्य को देता था और आज 50 फीसदी दे रहा है। प्रधानमंत्री लगातार झूठ बोल रहे हैं। प्रधानमंत्री मंगलसूत्र और भेस छीनने की बात कर रहे हैं।नीतीश को भाजपा ने हाइजेक कर लिया। मोदी जी के राज्य में महंगाई बढ़ी है। प्रधानमंत्री नफरत की राजनीति कर रहे हैं। बाबा अंबेडकर के संविधान को बदलना चाहते हैं।प्रधानमंत्री काम पर वोट नही मांगकर हिंदू मुस्लिम की राजनीति कर रहे हैं। एक करोड़ लोगों को रोजगार देंगे। महिलाओ को एक साल में एक लाख रुपए देंगे। भाजपा जब डरती है तो सीबीआई और ईडी को आगे करके विपक्षी नेताओं को जेल भेज रही है।लालू जी भाजपा के सामने नही झुके और उनका बेटा भी नही झुकेगा । कल्पना सोरेन भी मोदी सरकार के आगे नही झुकी। उन्होंने कहा कि दो गुजराती के आगे झारखंड बिहार नही झुकेगा।

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि भाजपा झूठ बोल कर सता में आई। गैस सिलेंडर का दाम बढ़ाया। प्रधानमंत्री महंगाई बेरोजगारी पर बात नहीं करके चाय की बात करते हैं।देश के अंदर तानाशाही का माहौल है।पहले चरण के चुनाव में इंडिया गठबंधन के पास चारो सीट आ गई हैं। उन्होंने दावा किया कि झारखंड की सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी की जीत होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 19 में भाजपा ने नारा दिया था कि 65 सीट विधानसभा में जीतेंगे । लेकिन जनता ने 25 पर रोक दिया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश और संविधान बचाने का हैं। हेमंत सोरेन को षड्यंत्र के तहत जेल भेजा।जिस जमीन की बात करते हैं वह जमीन बिक ही नहीं सकता है। गरीब परिवार के लिए छात्रवृति देने का काम किया। झारखंड में गरीबों को बिजली मुफ्त देने का काम किया है। झारखंड में सिंचाई की कोई व्यवस्था नहीं है जबकि मेरी सरकार ने गिरिडीह से कोल्हान तक , संथाल परगना से लेकर पलामू तक सिंचाई की व्यवस्था कर रही है।

कार्यक्रम में मंत्री ह्फीजुल अंसारी, मंत्री बन्ना गुप्ता , विधायक अरूप चटर्जी, राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद, सदर विधायक सुदीब्य कुमार सोनू, जेएमएम जिला अध्यक्ष संजय सिंह, कार्मिला टुडू,कांग्रेस जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह, सतीश केडिया ,नरेश वर्मा, डॉक्टर मंजू कुमारी, राजद नेता सुरेश पासवान, युवा जिला अध्यक्ष इरफान आलम, गिरेंद्र यादव, रामकिशन यादव, माले नेता राजेश यादव, आम आदमी पार्टी के नेता कृष्ण मुरारी शर्मा,प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह ,कल्पना सोरेन सहित गठबंधन के कई नेता गण मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button