Breaking Newsअपराधझारखण्डताजा खबरलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

आरएसएस के कार्यकर्ता रोहित कुमार महतो पर सोमवार को हुए हमला के बाद मंगलवार को भाजपायों ने सदर अस्पताल में इलाजरत कार्यकर्ता की जानकारी ली।

आरएसएस के कार्यकर्ता रोहित कुमार महतो पर सोमवार को हुए हमला के बाद मंगलवार को भाजपायों ने सदर अस्पताल में इलाजरत कार्यकर्ता की जानकारी ली।

 

आरएसएस के कार्यकर्ता रोहित कुमार महतो पर सोमवार को हुए हमला के बाद मंगलवार को भाजपायों ने सदर अस्पताल में इलाजरत कार्यकर्ता की जानकारी ली।

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: आरएसएस के कार्यकर्ता रोहित कुमार महतो पर सोमवार को हुए हमला के बाद मंगलवार को भाजपायों ने सदर अस्पताल में इलाजरत कार्यकर्ता की जानकारी ली। इस दौरान इनके परिवार वालों से भी मिलकर कहा की दोषियों को पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार करेगी और कार्रवाई करेगी। इस दौरान गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा तीन बार सदर अस्पताल पहुंचकर रोहित कुमार का इलाज का जायजा लिया। इस दौरान भाजपा के नेताओं ने एसपी दीपक कुमार शर्मा से जल्द से जल्द रोहित कुमार के ऊपर जानलेवा हमला करने वालों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। परिवार के लोगों ने भी एसपी से न्याय की गुहार लगाई। इस बाबत एसपी श्री शर्मा ने बताया कि पुलिस सभी एंगल से जांच पड़ताल कर रही है जल्द ही दोषियों को चिन्हित कर लिया जाएगा। इस बाबत भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने कहा कि 22 जनवरी कल का ऐतिहासिक दिन सभी देशवासी गर्व के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा की खुशी मना रही थी। पुलिस प्रशासन की कड़ी मुस्तैदी के बावजूद शरारती तत्वों ने आजाद नगर पूर्णानगर ओर विशनपुर तीन स्थानों पर झड़क कर माहौल को बिगाड़ने का काम किया। तीनों घटना जो हुई है वह निंदनीय है। कहा की कुछ शरारती तत्व अच्छे कामों में विघ्न पैदा करने की कोशिश करते हैं। भारतीय जनता पार्टी इस घटना पर अपनी नजर बनाए हुए हैं पुलिस प्रशासन से आग्रह है कि जल्द से जल्द दोषियों को चिन्हित का विधि सम्मत कार्रवाई करें।

मौके पर सुरेश साव, दिलीप वर्मा, संदीप डंगेच, अमर सिन्हा, हरमिंदर सिंह बग्गा, सिंकु सिन्हा, श्याबल घोष, साठु ठाकुर, सुभाषचंद्र सिन्हा, अनिल वर्मा, राजेश गुप्ता, प्रदीप राय, प्रवीन सिन्हा, नागेश्वर दास, उज्जवल तिवारी, सुनील साव, दिलीप साव, बरमदेव तिवारी, जीतू तांती, ज्योतिष शर्मा, दयाल शाह उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button