आईसेक्ट विश्वविद्यालय में सीएस एंड आईटी के विद्यार्थियों की ओर से किया गया फ्रेशर पार्टी का आयोजन
विद्यार्थियों में समावेशी विकास, विश्वविद्यालय की प्राथमिकता : डॉ मुनीष गोविंद

आईसेक्ट विश्वविद्यालय में सीएस एंड आईटी के विद्यार्थियों की ओर से किया गया फ्रेशर पार्टी का आयोजन
संतोष कुमार बने मिस्टर फ्रेशर, मुस्कान को मिस फ्रेशर का ताज
विद्यार्थियों में समावेशी विकास, विश्वविद्यालय की प्राथमिकता : डॉ मुनीष गोविंद
हजारीबाग: आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग में अध्ययनरत बीएससी एंड आईटी के सेमेस्टर तीन व सेमेस्टर पांच के विद्यार्थियों की ओर से सेमेस्टर एक के विद्यार्थियों के लिए तरबा-खरबा स्थित विश्वविद्यालय के मुख्य कैंपस सभागार में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीके नायक, कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद, सीएस एंड आईटी डीन डॉ बिनोद कुमार, इसी विभाग के एचओडी उदय रंजन, रविकांत कुमार, प्रभात कुमार, तारा प्रसाद व चंदा प्रसाद के हाथों दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की ओर से मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए, जिससे मौजूद लोग झूमने को मजबूर हो गए। विभिन्न गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन करने वाले समेस्टर एक के विद्यार्थी संतोष कुमार को मिस्टर फ्रेशर और मुस्कान को मिस फ्रेशर घोषित किया गया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीके नायक ने कहा कि दरअसल फ्रेशर पार्टी एक ऐसा कार्यक्रम है, जहां नए विद्यार्थियों की हौसला अफजाई की जाती है, जिससे वैसे विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन होता है और आत्मविश्वास को बल मिलता है।

वहीं कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान किए जाने के साथ साथ विद्यार्थियों के समावेशी विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कराया जाता है। यह आयोजन उसी का एक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि समय समय पर खेलकूद, विभिन्न प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक एवं जागरूकता कार्यक्रम के अलावा अन्य जरूरी गतिविधियां विश्वविद्यालय में कराई जाती है, जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक है। कार्यक्रम को सफल बनाने में पवन, बिट्टू, नीरज, अर्श, साहिल, संदीप व अन्य का अहम योगदान रहा। संचालन खुशी, अंकिता, अमन वर्मा व नयूम ने किया। मौके पर कुलपति डॉ पीके नायक, कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद के साथ साथ डीन एडमिन डॉ एसआर रथ, सीएस एंड आईटी डीन डॉ बिनोद कुमार, एचओडी उदय रंजन, रविकांत कुमार, प्रभात कुमार, चंदा प्रसाद, तारा प्रसाद व विश्वविद्यालय के कई प्राध्यापक-प्राध्यापिकाएं तथा कर्मियों और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की मौजूदगी रही।




