Breaking Newsअपराधझारखण्डताजा खबरदुनियादेश

अवैध पत्थर खदान से एक युवक का शव बरामद,क्षेत्र में सनसनी.

BRAKATHA/ISHWAR YADAV

अवैध पत्थर खदान से एक युवक का शव बरामद,क्षेत्र में सनसनी.

 बरकट्ठा : थाना क्षेत्र से करीब 25 किलोमीटर दूर बरकनगांगो के सिमरिया जंगल स्थित अवैध पत्थर खदान से एक युवक की शव बरामद की गई है। लोगों के मुताबिक हैवी विस्फोट के क्रम में हुई हादसे में युवक की मौत हो गई। यह घटना अहले सुबह की बताई जाती है। मृतक राकेश कुमार (25) पिता सीताराम महतो ग्राम बरकनगांगो निवासी के रूप में हुई। यह घटना गुरुवार के 12 बजे लोंगो की जानकारी में आई। हादसे में बताया जा रहा था कि मृतकों की संख्या करीब पांच हो सकती है। लेकिन विस्फोट हादसे की खबर पर बरकट्ठा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जहां से एक युवक का शव बरामद किया गया। हालांकि पुलिस सर्च अभियान चला रही है। मृतक के पास से दो लोंगो के आधार कार्ड भी बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बाबत में बरही एसडीओ डॉ कुमार ताराचंद ने बताया कि हादसे में एक युवक का शव बरामद हुआ है। अवैध रूप से सिमरिया जंगल में खदान संचालित है। इस खदान के संचालकों पर पहले भी मुकदमा किया गया है। पूछे जाने पर किसी के घायल होने और उसका कहीं इलाज कराए जाने की अबतक जानकारी नहीं है।कहा कि इसमें आसपास के गांवों के लोंगो के मिसिंग का पता लगाया जाएगा।
डीएसपी मनीष कुमार ने कहा कि इस हादसे में एक का शव मिला है। बाकी सर्च अभियान चलेगा।


डीएमओ ने कहा कि यह खदान अवैध तरीके से संचालित है। इसके पहले भी अवैध खनन को लेकर संचालकों पर मुकदमा दर्ज है।
खदान से कुछ दूरी पर छुपा हुआ पोकलेन बरामद
हादसे के बाद खदान संचालकों ने एक पोकलेन मशीन को कुछ दूरी में जंगल झाड़ी में छुपा दिया। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। जबकि पत्थर विस्फ़ोट में आने वाले अन्य उपकरण को पुलिस के पहुंचने के पहले ही घटनास्थल से ले जाया गया।

मृतक के माता पिता के दहाड़ से गूंज उठा जंगल
सिमरिया जंगल मे विस्फोट में मरे राकेश कुमार के माता पिता शव को देखकर दहाड़ मारने लगे। परिजनों के दहाड़ से पूरा जंगल गूंज उठा।

Related Articles

Back to top button