Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

अमृत नगर के शिव मंदिर में सांसद ने निजी खर्च से सौंपा इनवर्टर

हजारीबाग के सदर प्रखंड के अमृत नगर स्थित कर्वे कला गांव के शिव मंदिर में ग्रामीणों की सुविधा को देखते हुए हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने अपने निजी खर्च से इनवर्टर उपलब्ध कराया।

अमृत नगर के शिव मंदिर में सांसद ने निजी खर्च से सौंपा इनवर्टर

हजारीबाग : हजारीबाग के सदर प्रखंड के अमृत नगर स्थित कर्वे कला गांव के शिव मंदिर में ग्रामीणों की सुविधा को देखते हुए हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने अपने निजी खर्च से इनवर्टर उपलब्ध कराया। सांसद प्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मौजूदगी में इनवर्टर मंदिर प्रबंधन को सौंपा गया।

ग्रामीणों ने बताया कि बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में मंदिर में होने वाले धार्मिक आयोजनों और अन्य गतिविधियों में परेशानी होती थी। इनवर्टर उपलब्ध होने से बिजली कटौती के दौरान ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि लबू गुप्ता, कटकमसांडी सांसद प्रतिनिधि बीरेंद्र कुमार बीरू, सांसद प्रतिनिधि बलदेव बाबू, मंडल अध्यक्ष कैलाश यादव, अरविंद यादव, डब्लू राणा, लालू यादव, नरेश राणा, छेदी कुमार, अशोक कुमार समेत दर्जनों ग्रामीण और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button