अब भूमाफियाओं की नजर पड़ी गिरिडीह के सूफी साह कलंदर बाबा के आश्रम की जमीन, गुर्गों के साथ किया तोड़फोड़

गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : भूमाफियाओं की नजर अब धार्मिक स्थल और शहर के प्रसिद्ध सूफी साह कलंदर बाबा के बनखंजो के कलंदर शाह बाबा के आश्रम में पड़ चुका है। शनिवार की देर शाम भंडारीडीह के भूमाफिया मुख्तार और कामरान अपने कई गुर्गे के साथ आश्रम पहुंच कर जमकर तोड़फोड़ किया। जबकि आश्रम में उस वक्त आश्रम की केयरटेकर मुन्नी नाजिमा और अली खान समेत कई महिलाएं मौजूद थी। इस दौरान दोनो आश्रम पहुंच कर मेन गेट में लगे धार्मिक सिंबल ओम समेत अन्य धर्मों के सिंबल को तोड़ दिया। इन दोनों पर आरोप लगाते हुए मुन्नी नाजिया और अली खान समेत निजा फातिमा ने आरोप लगाते हुए कहा की दोनो देर शाम सात बजे अपने कुछ गुर्गे के साथ आए। और गेट पर तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। इस दौरान दोनो आरोपियों ने मुन्नी और नीजा के साथ बादशुलुकी भी किया। जबकि अली खान के साथ मारपीट का प्रयास किया।

जब महिलाओ और अली खान ने पुलिस बुलाने की धमकी दिया। तो आरोपियों ने पुलिस से बोलकर झूठे आरोप में फशाने की धमकी दिया। मुन्नी नाजिया ने बताया की जब इनका विरोध किया गया, तो सारे आरोपी आश्रम से भागे है। लेकिन पिछले दस दिनों से सारे आरोपी आश्रम के जमीन को हड़पने के प्रयास में है।