वनखंजो पहाड़ी के पास वनभोज सह कार्यकर्त्ता सम्मलेन का आयोजन किया गया
वनखंजो पहाड़ी के पास वनभोज सह कार्यकर्त्ता सम्मलेन का आयोजन किया गया

वनखंजो पहाड़ी के पास वनभोज सह कार्यकर्त्ता सम्मलेन का आयोजन किया गया
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : जिला कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह के द्वारा मंगलवार को वनखंजो पहाड़ी के पास वनभोज सह कार्यकर्त्ता सम्मलेन का आयोजन किया गया. आयोजन में विभिन्न प्रखंडों से कई कार्यकर्त्ता पहुंचे और वनभोज का लुत्फ़ उठाया. वहीं इस दौरान पार्टी को पूरे जिले में मजबूत और सशक्त बनाने पर चर्चा की गयी.

इस बाबत जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह ने बताया कि नए वर्ष के अवसर पर वनभोज सह कार्यकर्त्ता सम्मलेन का आयोजन किया गया है. इस दौरान हाथ जोड़ों अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़कर पार्टी के हाथ को मजबूत करने का निर्णय लिया. बताया कि सम्मलेन के दौरान पार्टी की पुरानी साख़ को वापस लाने का संकल्प कार्यकर्त्ताओं ने लिया है. मौके पर अशोक सिंह, एनपी सिंह बुल्लू,लड्डू खान, प्रोफ़ेसर मुकेश शाह,अशोक सिंह,मदन विश्वकर्मा,ऋषिकेश मिश्रा,कमलेश लोहनी,गुड्डू सिंह, एमडी समीम,साबिर आलम समेत कई कार्यकर्ता गण मौजूद थे



