
संयुक्ता न्यूज डेस्क
गोमिया – कांग्रेस प्रखंड कमेटी की ओर से गोमिया बैंक मोड़ स्थित होली मिलन समारोह का आयोजन 16 मार्च को किया गया। इस समारोह के अवसर पर गोमिया प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित अन्य लोगों ने भाग लिया और होली मिलन समारोह का आनंद उठाया। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष पंकज पांडेय ने कहा कि होली ही एक ऐसा त्यौहार है जिसमें सभी आपसी वैमनस्य को बुलाकर एक दूसरे से मिलते हैं और हर्षोल्लास के साथ इस पर्व को मनाते हैं। उन्होंने कहा कि होली रंगों का त्योहार है और रंग से सराबोर सभी तरह के भेदभाव मिट जाते हैं। रंगों में सभी एक जैसे दिखते हैं




