हो हंगामे के साथ शुरू हुआ सदर प्रखंड सभागार में पंचायत समिति की बैठक प्रमुख उप प्रमुख ने लगाया गड़बड़ी का आरोप
हो हंगामे के साथ शुरू हुआ सदर प्रखंड सभागार में पंचायत समिति की बैठक प्रमुख उप प्रमुख ने लगाया गड़बड़ी का आरोप

हो हंगामे के साथ शुरू हुआ सदर प्रखंड सभागार में पंचायत समिति की बैठक प्रमुख उप प्रमुख ने लगाया गड़बड़ी का आरोप
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: सदर प्रखंड सभागार में सोमवार को प्रमुख पूनम देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में प्रमुख के अलावे उप प्रमुख कुमार सौरभ, प्रखंड विकास पदाधिकारी दिलीप महतो , गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि संजय साव, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि बैजनाथ वर्मा आदि मौजूद थे। बैठक के दौरान पीएचडी विभाग, खाद आपूर्ति विभाग, मनरेगा विभाग समेत विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि संजय साव ने मनरेगा कार्यों में गलत तरीके से पैसे की निकासी से संबंधित मामला उठाया। उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना के तहत 14 करोड़ रुपए की निकासी हुआ है और ओवर बिलिग किया गया है। उन्होंने कहा कि 60-40 का लेबर और मेटेरियल का रेसियो होना चाइए। लेकिन सभी पंचायतों में रेसियो कम देखने को मिला। बिना मापी पुस्तिका का भुगतान किया गया है। बैठक के दौरान सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि मनरेगा के तहत शेड निर्माण कार्य में काफी कोताही बरती गई है और गलत निकासी कर ली गई है।

कार्यों के दौरान लेबर का हित नहीं देखा गया है। इस दौरान सभी मामलों को ध्यान में रखते हुए जांच पड़ताल कराने की बात निकलकर आई। इस बाबत प्रमुख पूनम देवी ने बताया कि समीक्षा बैठक के दौरान मनरेगा कार्य में अनियमितता समेत कई गड़बड़ियां की शिकायत मिली। वहीं पैसे की निकासी किसी और खाते में कर देने का मामला भी प्रकाश में आया है इन सभी मामलों के जांच पड़ताल कराने की मांग उपायुक्त से की जाएगी।

प्रखंड विकास पदाधिकारी दिलीप महतो ने कहा कि विभिन्न विभागों से संबंधित समीक्षा बैठक की गई और आगे के कार्यों की जानकारी दी गई। मौके पर पंचायत समिति सदस्य देवंती कुमारी रूपा मरांडी कंचन देवी फिरोज अंसारी आमिर अली दीपक चंद्रवंशी दिलीप शाह शमशाद अंसारी सहित विभाग के पदाधिकारी गण मौजूद थे।



