Breaking Newsझारखण्डताजा खबरलाइव न्यूज़

हेमंत सरकार के 3 वर्ष पूरे होने पर आप की योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार शिविर का आयोजन

हेमंत सरकार के 3 वर्ष पूरे होने पर आप की योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार शिविर का आयोजन

आमकूड़ा पंचायत में हेमंत सरकार के 3 वर्ष पूरे होने पर आप की योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार शिविर का आयोजन

धनबाद: मलय गोप

धनबाद: हेमंत सरकार के 3 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में राज्य सरकार ने फिर एक बार राज्य की जनता की समस्या को समाधान करने के लिए तथा अपने जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए आप की योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का शुरुआत किया गया। जिसके तहत शिविर में मौजूद अधिकारी जनता की समस्याओं का निदान करेंगे। इसी के तहत आज बुधवार को एगारकुण्ड प्रखंड के आमकूड़ा पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया। जहां धनबाद एसडीएम प्रेम कुमार तिवारी,बीडीओ बिनोद कुमार कर्मकार और जिप 29 के सदस्य गुलाम कुरेशी,सांसद प्रतिनिधि धीरज सिंह,मुखिया कंचन महतो, 20 सूत्री उपाध्यक्ष आलम गिर अशरफ एवं गोपीन टूडू ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

बताया गया कि शिविर में राज्य सरकार के सभी जन कल्याणकारी योजना और लोग के आम समस्या के निदान के लिए कई कैंप लगाए गए। जिसमें पेंशन, मनरेगा, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, सावित्री फुले बाई किशोरी समृद्धि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड बिजली व पेयजल संबंधित विभाग के स्टॉल लगाकर जनता को योजनाओं के बारे में बताया गया साथ ही जानकारी और समस्या का समाधान किया गया।

Related Articles

Back to top button