हेंसलबिल गांव में ग्रामीणों के साथ राष्ट्रीय कानूनी सेवा दिवस मनाया गया
डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर हेंसलबिल पंचायत अंतर्गत हेंसलबिल गांव में ग्रामीणों के साथ राष्ट्रीय कानूनी सेवा दिवस मनाया गया ये दिवस हर साल नौ नवंबर को मनाया जाता है।

हेंसलबिल गांव में ग्रामीणों के साथ राष्ट्रीय कानूनी सेवा दिवस मनाया गया
अभिजीत सेन ।
जामसेदपुर / पोटका
डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर हेंसलबिल पंचायत अंतर्गत हेंसलबिल गांव में ग्रामीणों के साथ राष्ट्रीय कानूनी सेवा दिवस मनाया गया ये दिवस हर साल नौ नवंबर को मनाया जाता है। यह दिन कानूनी सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 के लागू होने की याद में मनाया जाता है जो वर्ष 1995 पे प्रभावी हुआ था।

इसका मुख्य उद्देश्य समाज में आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्गों को मुफ्त निष्पक्ष और सक्षम कानूनी सहायता प्रदान करना है।भारतीय संविधान के तहत सभी नागरिकों को समान अवसर और न्याय सुनिश्चित और मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करने का प्रावधान है।पिछले दस वर्षों में राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से 34 करोड़ से अधिक मामलों का समाधान किया गया है।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण राज्य और जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा पूरे देश में विधिक जागरूकता शिविर डोर टू डोर विधिक जागरूकता कार्यक्रम एवं लोक अदालत का आयोजन कर मामलों का निपटारा किया जाता है।
गरीब जरूरतमंद लोग प्रखंड एवं पंचायत में कार्यरत डालसा के पी एल वी से संपर्क कर के मुफ्त कानूनी सेवा पा सकते हैं।मौके पर ग्रामीणों के साथ कुष्ठ रोग विशेषज्ञ डॉ०राजीव लोचन महतो,दुर्योधन बागती एवं डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल,छाकु माझी,मीरा मंडल,ज्योत्सना गोप,सुमित कुमार गोप आदि उपस्थित थे।




