हुसैनाबाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जपला नगर में भव्य पथ संचलन और विजयादशमी उत्सव का आयोजन
पलामू हुसैनाबाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जपला नगर में भव्य पथ संचलन और विजयादशमी उत्सव का आयोजन किया गया। संघ द्वारा प्रतिवर्ष विजयादशमी के अवसर पर यह परंपरागत कार्यक्रम आयोजित किया जाता है,

हुसैनाबाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जपला नगर में भव्य पथ संचलन और विजयादशमी उत्सव का आयोजन
पलामू : हुसैनाबाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जपला नगर में भव्य पथ संचलन और विजयादशमी उत्सव का आयोजन किया गया। संघ द्वारा प्रतिवर्ष विजयादशमी के अवसर पर यह परंपरागत कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, लेकिन शताब्दी वर्ष के कारण इस बार का आयोजन और भी भव्य रहा।

सुबह से ही नगर का माहौल उल्लासपूर्ण था। निर्धारित समय पर पटेल चौक से पथ संचलन का शुभारंभ हुआ। इसमें क्षेत्र के लगभग 650 स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में अनुशासित पंक्तियों में कदमताल करते हुए शामिल हुए। संचलन मार्ग में स्वयंसेवकों ने मधुशाला रोड, मकबरा रोड, अंबेडकर चौक और छतरपुर रोड होते हुए नगर भ्रमण किया। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और देशभक्ति गीतों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।




