हिंदू नव वर्ष पर बरनवाल सेवा समिति ने लगाया शीतल पेयजल व शरबत स्टॉल, प्रभात फेरी में गूंजे जयकारे
हिंदू नव वर्ष के पावन अवसर पर बरनवाल सेवा समिति, गिरिडीह की ओर से शांति भवन मार्ग पर शीतल पेयजल एवं शरबत का स्टॉल लगाया गया, जहां राहगीरों और श्रद्धालुओं को सेवा भाव से पेयजल उपलब्ध कराया गया।

हिंदू नव वर्ष पर बरनवाल सेवा समिति ने लगाया शीतल पेयजल व शरबत स्टॉल, प्रभात फेरी में गूंजे जयकारे
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : हिंदू नव वर्ष के पावन अवसर पर बरनवाल सेवा समिति, गिरिडीह की ओर से शांति भवन मार्ग पर शीतल पेयजल एवं शरबत का स्टॉल लगाया गया, जहां राहगीरों और श्रद्धालुओं को सेवा भाव से पेयजल उपलब्ध कराया गया।

इसी क्रम में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा से भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में शामिल बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में सनातन धर्म ध्वज लेकर नगर भ्रमण करते नजर आए।

पथ संचलन के दौरान जगह-जगह बच्चों पर पुष्प वर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। फेरी के दौरान बच्चे “नव वर्ष मंगलमय हो”, “भारत माता की जय” और “विक्रम संवत अमर रहे” जैसे जयकारे लगाते हुए पूरे वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे।

मौके पर समिति के सचिव राजेंद्र लाल बरनवाल ने बताया कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा भारतीय संस्कृति, नव वर्ष और राष्ट्र प्रेम का प्रतीक है। इस माह से प्रकृति में भी नव ऊर्जा और नयापन देखने को मिलता है। उन्होंने सभी सनातन धर्मावलंबियों से इस तिथि को अपने नववर्ष के रूप में मनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में लखन लाल बरनवाल, राकेश रंजन, विनय बरनवाल, संजय लाल बरनवाल, अमितेश गौरव, शंकर लाल, सुभाष बरनवाल, रितेश बरनवाल, नीरज बरनवाल और पंकज बरनवाल सहित कई सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।


