हाथी से प्रभावित क्षेत्र का विधायक अमित कुमार यादव ने किया दौरा
विधायक ने क्षतिपूर्ति का आंकलन कर जल्द मुआवजा भूगतान करने का दिया निर्देश।

हाथी से प्रभावित क्षेत्र का विधायक अमित कुमार यादव ने किया दौरा
संवाददाता – मुन्ना यादव
विधायक ने क्षतिपूर्ति का आंकलन कर जल्द मुआवजा भूगतान करने का दिया निर्देश।
हजारीबाग: चलकुशा प्रखंड के मनैया में एवं सेवाटांड पंचायत अंतर्गत पदनाटांड में हाथियों के दल के आने से ग्रामीणों में दहशत है। हाथियों के दल ने कई मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव ने अंचलाधिकारी शशिकांत सिंकर के साथ अवलोकन किया। तत्पश्चात सीओ को निर्देश दिया की अविलंब इसका रिपोर्ट बनाकर के वन विभाग को जमा करे ताकि जल्द इन्हें मुआवजा दिया जाय। इसके साथ ही विधायक ने अपने स्तर से वैसे गरीबी रेखा के पात्र लोगों को आर्थिक सहयोग भी किया।

अपको बता दे की जयनगर प्रखंड के घरोंजा पंचायत के कर्माटांड और कटिया गांव में भी हाथियों के द्वारा नुकसान हुआ है। जिसमे घर को क्षतिग्रस्त कर खद्यान सामग्री चावल, आलू, प्याज सभी खा लिया गया। इसके साथ ही मुसोवा गांव में भी एक घर को तोड़ दिया गया उसमे बालगोविंद चौधरी बाल-बाल बच गए। जानकारी मिलने के बाद इन सबो का भी निरीक्षण करके विधायक ने क्षतिपूर्ति का आंकलन किया और जल्द उचित मुआवजा भुगतान करने का जयनगर सीओ को निर्देश दिया है।




