Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

हाता माताजी आश्रम में भगवान रामकृष्ण देव की 191वीं जयंती सह 88वां वार्षिकोत्सव शुरू, विधायक संजीव सरदार ने कहा – आश्रम झारखंड की धार्मिक धरोहर ।

माताजी आश्रम में 22 फरवरी से चार दिवसीय भगवान रामकृष्ण परमहंस देव की 191वीं जयंती सह आश्रम का 88वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से शुभारंभ हुआ।

हाता माताजी आश्रम में भगवान रामकृष्ण देव की 191वीं जयंती सह 88वां वार्षिकोत्सव शुरू, विधायक संजीव सरदार ने कहा – आश्रम झारखंड की धार्मिक धरोहर ।

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर /पोटका

माताजी आश्रम में 22 फरवरी से चार दिवसीय भगवान रामकृष्ण परमहंस देव की 191वीं जयंती सह आश्रम का 88वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह प्रभाती कीर्तन से हुआ, इसके बाद सुधांशु मिश्र द्वारा श्री श्री चंडी पाठ किया गया।

धर्मसभा में स्थानीय विधायक संजीव सरदार, उपस्थित रहे। कमल कांति घोष ने रामकृष्ण संगीत प्रस्तुत किया, जबकि सुनील कुमार दे ने स्वागत भाषण में आश्रम की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि माताजी आश्रम एक आदर्श धार्मिक प्रतिष्ठान है, जो वर्ष भर धार्मिक एवं सेवामूलक कार्य करता है। यह आश्रम झारखंड की धार्मिक धरोहर है. कोलकाता विवेक भारती सोसाइटी द्वारा गीति आलेख “भक्त भैरव गिरीश चंद्र” प्रस्तुत किया गया,

जिसे श्रद्धालुओं ने सराहा। कमल कांति घोष द्वारा रामकृष्ण कथामृत पाठ हुआ। इस अवसर पर रघु नंदन बनर्जी, हीरालाल डे, शंकर चंद्र गोप, कृष्ण पद मण्डल, मोहितोष मण्डल, विश्वामित्र खण्डायत, मोनी पाल आदि उपस्थित रहे

 

Related Articles

Back to top button