Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

हल्दी पोखर रेलवे स्टेशन के साइडिंग परिसर में पूर्वी पंचायत मुखिया द्वारा किया गया व्यापक प्रदूषण के शिकायत पर शनिवार को एनजीटी के द्वारा गठित किया गया टीमों ने पहुंच कर किया जांच।

पोटका प्रखंड क्षेत्र के हल्दी पोखर पूर्वी पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज द्वारा हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग से फैल रहे प्रदूषण संबंधी रजिस्ट्रार, राष्ट्रीय हरित अधिकरण (प्रधान न्यायपीठ) नई दिल्ली से किए शिकायत के आलोक में शनिवार 26, 9 ,2026 को एनजीटी निर्देश पर जिला के अपर उपायुक्त अनुराग तिवारी के अध्यक्षता में एक टीम गठित करते हुए हल्दी पोखर रेलवे स्टेशन के साईडिंग परिसर पहुंच कर जांच किया गया।

हल्दी पोखर रेलवे स्टेशन के साइडिंग परिसर में पूर्वी पंचायत मुखिया द्वारा किया गया व्यापक प्रदूषण के शिकायत पर शनिवार को एनजीटी के द्वारा गठित किया गया टीमों ने पहुंच कर किया जांच। टीम के अध्यक्ष सह अपर उपयुक्त ने रेलवे साइडिंग परिसर में पैदल घूम घूम कर किया, प्रदूषण का निरीक्षण।

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर/ पोटका

पोटका प्रखंड क्षेत्र के हल्दी पोखर पूर्वी पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज द्वारा हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग से फैल रहे प्रदूषण संबंधी रजिस्ट्रार, राष्ट्रीय हरित अधिकरण (प्रधान न्यायपीठ) नई दिल्ली से किए शिकायत के आलोक में शनिवार 26, 9 ,2026 को एनजीटी निर्देश पर जिला के अपर उपायुक्त अनुराग तिवारी के अध्यक्षता में एक टीम गठित करते हुए हल्दी पोखर रेलवे स्टेशन के साईडिंग परिसर पहुंच कर जांच किया गया।

गठित टीमों में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय पदाधिकारी जितेंद्र प्रसाद सिंह, रेलवे के एसीएम आशुतोष कुमार सिंह, सिनियर इंचार्ज संतोष प्रसाद, डीएसपी मुसाबनी रोहित कुमार रजवार एवं पोटका अंचल अधिकारी निकीता बाला उपस्थित रहे। मुखिया देवी भूमिज द्वारा हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग में वर्ष 2022 में लोडिंग अनलोडिंग कार्य शुरू होने से अब तक हो रहे क्षेत्र में प्रदूषण जैसे पेड़ पौधे , कृषि नष्ट होने, कोयला चूर्ण उड़ने से चार विद्यालय के सैंकड़ों छात्र छात्राओं एवं हजारों की संख्या में ग्रामीणों को हल्दीपोखर परिसर से आवागमन में परेशानी होने, साइडिंग और धर्मकांटा के कारण दुर्घटना बढ़ने, आसपास क्षेत्र के तालाब,कुंआ और जलाशयों का पानी कीचड़ जहरीली होने तथा मानकों का पालन नहीं होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

वहीं टीम के अध्यक्ष सह एडीसी अनुराग तिवारी ने साथ में उपस्थित पदाधिकारियों के साथ सभी बिंदुओं की विस्तारपूर्वक निरीक्षण कर जांच की। उन्होंने रेलवे साइडिंग परिसर म पैदल चलकर स्वयं प्रदूषण की स्थिति को देखा। । जांच के उपरांत पाया कि रेलवे साइडिंग से प्रदूषण फैल रहा है।

उन्होंने प्रदूषण से संबंधित रिपोर्ट क्षेत्रीय पदाधिकारी जितेंद्र सिंह, रेलवे स्टेशन से चार विद्यालय की वास्तविक दूरी अंचल अधिकारी निकीता बाला से, रेलवे साइडिंग के प्रपोजल की रिपोर्ट रेल पदाधिकारी से तथा रेलवे साइडिंग को प्रदूषण मुक्त करने के प्रस्तावित उपायों पर संबंधित कंपनी पदाधिकारी से शीघ्र रिपोर्ट जिला समाहरणालय में जमा करने का निर्देश दिया।

मौके पर एडीसी ने कहा कि मुखिया देवी कुमारी भूमिज के द्वारा किए शिकायत के आलोक में एनजीटी न्यायालय द्वारा जांच का जिम्मा सौंपा गया है। जांच की विस्तृत रिपोर्ट सभी विभागों के पदाधिकारी को जमा करने का निर्देश दिया गया है। रिपोर्ट प्राप्त होते ही एनजीटी न्यायालय को सौंप दिया जाएगा। इस अवसर पर शिकायतकर्ता मुखिया देवी कुमारी भूमिज, जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, भाजपा नेता गणेश कुमार सरदार, उत्पल बोस,पोल्टू मंडल,, हल्दीपोखर स्टेशन मास्टर मणिकांत कुमार के साथ ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button