हल्दी पोखर कोवाली मुख्य सड़क पर हाड़ीयान गांव के समीप बाइक और स्कूटी के टक्कर में, दो घायल एक की मौत।
कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर कोवाली मुख्य पथ पर हाड़ियान गांव के समीप स्कूटी और बाईक हीरो एचएफ डिलक्स में टक्कर हो गई।

हल्दी पोखर कोवाली मुख्य सड़क पर हाड़ीयान गांव के समीप बाइक और स्कूटी के टक्कर में, दो घायल एक की मौत।
अभिजीत सेन ।
जामसेदपुर / पोटका
कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर कोवाली मुख्य पथ पर हाड़ियान गांव के समीप स्कूटी और बाईक हीरो एचएफ डिलक्स में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि स्कूटी सवार कृष्णा चंद्र महतो उर्फ सिदेश की मौत सीएचसी लेजाते समय हो गई जबकि जबकि बाईक सवार घायल दो युवकों को पुलिस ने इलाज के टीएमएच भेजा।

घटना शनिवार अपराह्न की है। मिली जानकारी अनुसार झामुमो के वरिष्ठ नेता कमल लोचन महतो (उर्फ रीड़ू महतो) के पुत्र भाजपा के कोवाली मंडल मंत्री कृष्णा चंद्र महतो स्कूटी से हल्दीपोखर साप्ताहिक हाट से घर लौट रहे थे। घटनास्थल पर विपरीत दिशा से आ रहे हीरो एच एफ डिलक्स बाईक सवार से भिड़ंत हो गई।
भिड़ंत से स्कूटी सवार कृष्णा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर कोवाली थाना के सब इंस्पेक्टर अजंता महतो घटनास्थल पहुंचे एवं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। कृष्णा चंद्र महतो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोटका के चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा जांचोपरांत मृत्यु होने की पुष्टि की। इधर बाईक सवार को इलाज के लिए टीएमएच भेजा गया। बाईक सवार युवकों का शिनाख्त नहीं हो सका है।




