हर्ष जोहार के अन्तर्गत ज़िला स्कूल, पलामू में SEL समागम का आयोजन
हर्ष जोहार के अन्तर्गत ज़िला स्कूल, पलामू में SEL समागम का आयोजन

हर्ष जोहार के अन्तर्गत ज़िला स्कूल, पलामू में SEL समागम का आयोजन
पलामू: हर्ष जोहार कार्यक्रम एक मुख्यमंत्री महत्वकांक्षी योजना है जो राज्य के 80 सीएम उत्कृष्ट एवं 41 KGBV विद्यालयों में सामाजिक भावनात्मक शिक्षण के अंतर्गत 9 कौशलों जैसे स्व जागरूकता, सकारात्मक सामाजिक सम्बंध, दूसरों के प्रति समानुभूति, आत्म सम्मान, तार्किक सोच, पहल करना इत्यादि पर काम कर रही है।
जिसके तहत शुक्रवार को ज़िला स्कूल पलामू में संपूर्णा कंसोटियम के द्वारा, CM SoE विद्यालयों के शिक्षकगण, विद्यार्थी, अभिभावक, ज़िला के शिक्षा संबंधित अधिकारीगण, प्रखंड के शिक्षा संबंधित अधिकारीगण, PRI सदस्य, यूथ वॉलंटियर एवं मीडिया प्रोफेशनल्स के साथ समाजिक-भावनात्मक शिक्षा से संबंधित लोगों की उपस्थिति में SEL समागम का आयोजन किया गया। जिसमें गत् वर्षों से ज़िला के 12 विद्यालयों में संचालित हर्ष जोहर पाठ्यचर्या के बारे में चर्चा की गई। साथ ही बच्चों के द्वारा प्रस्तुत रोलप्ले के माध्यम से हर्ष जोहर पाठ्यचर्या के महत्व एवं सामाजिक भावनात्मक कौशल संबंधी जागरूकता पर भी प्रकाश डाला गया। शिक्षकों, बच्चों एवं अन्य सभी हितधारकों के साथ हर्ष जोहर पाठ्यचर्या के सफ़र एवं इसकी समझ भी साझा की गई। पाठ्यचर्या के सफ़ल कार्यांवन हेतु अभिभावकों, PRI, यूथ एवं मीडिया की भागीदारी की महत्वता पर भी चर्चा की गई।

यह समागम सभी प्रतिभागियों के सहयोग के साथ सम्पूर्णा कंसोटियम के द्वारा संपन्न किया गया. जिसमें हर्ष जोहार पार्टनर्स के सदस्य अंकेश पाठक, रेनू मिश्रा, सुगंधा, दीपिका, निवेदिता, सौरभ ने साथ मिलकर समागम के सफ़ल आयोजन में अहम भूमिका निभाई।




