Breaking Newsझारखण्डताजा खबरमनोरंजनराजनीतिलाइव न्यूज़
Breaking News

Manish Jaiswal

हजारीबाग के रामभक्तों ने तलवार भेंट कर किया सदर विधायक का सम्मान 

हजारीबाग के रामभक्तों ने तलवार भेंट कर किया सदर विधायक का सम्मान 

हजारीबाग: हजारीबाग के रामभक्त बप्पी उर्फ करण, कुलदीप कृष्णा और सचिन पाण्डेय ने संयुक्त रूप से रामनवमी के अवसर पर हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल का उनके विधायक सेवा कार्यालय परिसर में पारंपरिक तलवार भेंटकर और भगवा वस्त्र ओढ़ाकर सम्मान किया। तीनों ने जय श्री राम का नारा लगाकर उनके पारंपरिक रामनवमी शोभायात्रा को लेकर किए गए प्रयासों का स्वागत किया और सराहना किया।

उल्लेखनीय है की सदर विधायक मनीष जायसवाल एकलौते ऐसे जनप्रतिनिधि हैं जिन्होंने हजारीबाग के रामनवमी के स्वरूप को परिवर्तित करते हुए तमाम प्रकार की पाबंदी और बाधाओं का पुरजोर विरोध किया है और अखाड़ा धारियों तक पारंपरिक हथियार लाठी और तलवार पहुंचाते हुए उनका हौसला लगातार बढ़ा रहें हैं ।

Related Articles

Back to top button