Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

स्वर्णकार समाज के उत्थान को लेकर बड़ा फैसला, नवनिर्मित भवन में होगा भव्य सम्मेलन

गिरिडीह के बरगंडा स्थित पहाड़ी कोठी के समीप अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज की एक अहम बैठक आयोजित की गई।

स्वर्णकार समाज के उत्थान को लेकर बड़ा फैसला, नवनिर्मित भवन में होगा भव्य सम्मेलन
संगठन के विस्तार और समाजहित के मुद्दों पर पदाधिकारियों ने किया मंथन

गिरिडीह : मनोज कुमार।

गिरिडीह : गिरिडीह के बरगंडा स्थित पहाड़ी कोठी के समीप अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के उत्थान, संगठन के विस्तार और समाजहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान स्वर्णकार समाज द्वारा नवनिर्मित भवन में निकट भविष्य में एक भव्य सम्मेलन आयोजित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इस सम्मेलन के माध्यम से समाज के लोगों को एकजुट करने, संगठन को मजबूत बनाने और समाज के विकास को नई दिशा देने पर जोर दिया जाएगा।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देने और संगठन का विस्तार कर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर बल दिया। साथ ही, समाज की एकता और सामूहिक सहभागिता को मजबूत बनाने पर भी विशेष चर्चा की गई।

बैठक में स्वर्णकार समाज के जिलाध्यक्ष बहादुर स्वर्णकार, महासचिव बढ़ान वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मण स्वर्णकार, पर्यवेक्षक देवदास, डॉ. राजेश पोद्दार, प्रदेश सचिव रामकिशोर शरण, विश्वनाथ स्वर्णकार, प्रदीप वर्मा समेत समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
बैठक में लिए गए निर्णय को समाज के संगठनात्मक विस्तार और सामाजिक उत्थान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button