आज मेदिनीनगर नगर निगम की प्रथम महापौर अरुणा शंकर का जन्मदिवस अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
मेदिनीनगर शहर के प्रतिष्ठित होटल 'शिवाय ब्लू' के सभागार में आज मेदिनीनगर नगर निगम की प्रथम महापौर अरुणा शंकर का जन्मदिवस अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

मेदिनीनगर शहर के प्रतिष्ठित होटल ‘शिवाय ब्लू’ के सभागार में आज मेदिनीनगर नगर निगम की प्रथम महापौर अरुणा शंकर का जन्मदिवस अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
पलामू : मेदिनीनगर शहर के प्रतिष्ठित होटल ‘शिवाय ब्लू’ के सभागार में आज मेदिनीनगर नगर निगम की प्रथम महापौर अरुणा शंकर का जन्मदिवस अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर के प्रमुख सामाजिक संगठनों की प्रबुद्ध महिलाओं ने एकजुट होकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से काफी संख्या में चैंबर महिला विंग की बहने, शहर की वरिष्ठ महिलाये एवं महिला सामाजिक संगठन की बहनो ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और अरुणा शंकर के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
समारोह की शुरुआत केक काटकर की गई, जिसके बाद उपस्थित महिलाओं ने पुष्पगुच्छ और उपहार भेंट कर पूर्व महापौर का अभिनंदन किया। वक्ताओं ने उनके कार्यकाल के दौरान शहर के विकास और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना की।
अपने संबोधन में प्रथम महापौर अरुणा शंकर भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा, “आज आप सभी का यह स्नेह और सम्मान पाकर मैं अभिभूत हूँ। समाज की सेवा का जो अवसर मुझे मिला, वह आप सभी के सहयोग के बिना संभव नहीं था। यह प्रेम ही मेरी असली ताकत है।”प्रथम महापौर ने कहा आज आप सबों के प्यार ने मेरे जन्मदिन को खास बना दिया मैं दिल से सबों की आभारी हूं ।
इस अवसर पर महिला विंग की अध्यक्षों और सदस्यों ने समाज सेवा के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने कहा कि अरुणा शंकर न केवल एक कुशल प्रशासक रही हैं, बल्कि पलामू की महिलाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत भी हैं।
इस भव्य आयोजन के दौरान शहर की कई गणमान्य महिलाएं, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी प्रबुद्ध महिलाएं उपस्थित रहीं। महिलाओं ने यह भी कहा आप हम बहनों की शान है आपकी जीत पक्की है । आपकी जीत के बाद शहर का और भी चौहमुखी विकास होगा ।



