सुन्दरटांड़ गांव के एक मारपीट के मामले में सैकड़ों ग्रामीण पचम्बा थाना प्रांगण में धरना पर बैठे
सुन्दरटांड़ गांव के एक मारपीट के मामले में सैकड़ों ग्रामीण पचम्बा थाना प्रांगण में धरना पर बैठे

सुन्दरटांड़ गांव के एक मारपीट के मामले में सैकड़ों ग्रामीण पचम्बा थाना प्रांगण में धरना पर बैठे
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र के सुन्दरटांड़ गांव के एक मारपीट के मामले में सैकड़ों ग्रामीण पचम्बा थाना प्रांगण में धरना पर बैठे गये।
दरअसल मामला सुंदरटांड़ के मुस्लिम समुदाय के अंजुमन से जुड़ा हुआ है। जहां एक शादी सामाजिक प्रक्रिया के तहत संपन्न कराने की बात पर अंजुमन के सदर
मुख्तार अंसारी और अंजुमन के अन्य सदस्यों के साथ जानलेवा हमला कर दिया गया जिसमें सदर समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जानकारी के अनुसार बीच-बचाव में दोनों पक्ष के कई लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है।

जानकारी के अनुसार सुंदरटांड़ निवासी तबारक अंसारी के पुत्र की शादी को लेकर सुंदरटांड़ अंजुमन कमिटी से नियम के विरुद्ध शादी संपन्न कराने की मांग की जा रही थी जिसे कमिटी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने मना कर दिया जिसके बाद तबारक अंसारी के परिजन सर्वे हथियार से अंजुमन कमिटी के पदाधिकारियों पर जानलेवा हमला कर दिया जिसके बाद मामला थाना पहुंचा लेकिन तीन दिन गुजर जाने के बाद भी कोई कार्रवाई न होता देख सुंदरटांड़ के सभी मुस्लिम समुदाय के लोग पचम्बा थाना पहुंच गये और धरना पर बैठ गये। इस मारपीट में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति का गिरिडीह सदर अस्पताल में प्रारंभिक ईलाज के बाद धनबाद रेफर किया गया है ।

फिलहाल पचम्बा थाना प्रभारी ने धरना पर बैठे महिला, पुरुषों को कारवाई का आश्वासन देकर धरना हटवाया ।




