राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी केंद्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस पहुंचे गिरिडीह कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी केंद्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस पहुंचे गिरिडीह कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी केंद्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस पहुंचे गिरिडीह कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
गिरीडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: भंडारीडीह रोड स्थित होटल संगम गार्डन में शुक्रवार को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस बैठक मुख्य रूप से उपस्थित थे इस दौरान गिरिडीह पहुंचने के बाद मंत्री पशुपति कुमार पारस का लोजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान 101 किलो के गेंदा फूल माला से उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सिदो कान्हो फुल झानो चांद भैरव स्वर्गीय रामचंद्र पासवान स्वर्गीय रामविलास पासवान आदि के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। इसके बाद बीएनएस डीएवी के बच्चियों के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। जिसके बाद संगठन विस्तार समेत अन्य मुद्दों पर विस्तार पूर्वक बैठक में चर्चा की गई। बैठक में आगामी होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान मंत्री पशुपति कुमार पारस मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी और सभी के चहेते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश का समग्र विकास हुआ है। 2014 से देश की अर्थव्यवस्था सुधरी है और आज उस परिस्थिति तक देश की अर्थव्यवस्था पहुंच चुकी है कि अन्य देश भारत से मदद मांग रही है। यह हम सभी भारत वासियों के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में एक बार फिर से तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनेंगे। कहा कि बिहार में 40 लोकसभा सीट है सभी लोकसभा सीट पर एनडीए के साथ गठबंधन के साथ लोजपा पार्टी खड़ी है और पूरी तत्परता से भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाने का काम करेगी।

मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार राज, राष्ट्रीय महासचिव रामजी सिंह, प्रदेश प्रधान महासचिव मुकेश कुमार ,संसदीय बोर्ड झारखंड के अध्यक्ष बबलू सागर मुंडा ,प्रदेश अध्यक्ष युवा रंजीत राम ,प्रतिमा कुमारी, डीपी लाला ,पप्पू सिंह , जिला अध्यक्ष विनीत कुमार, कमलेश शर्मा, रंजीत चंद्रवंशी ,सूरज पांडे ,संदीप कुमार, विक्रम गुप्ता, किशन राज,पीयूष सागर और रौनक जायसवाल ,शशिधर पांडे ,ऋतुराज ,दीनानाथ ठाकुर ,संजय सिंह समेत सैकड़ों पार्टी के लोग मौजूद थे।


