Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

सुदीब्य कुमार सोनू को अंतिम विदाई, नम आंखों से नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

झारखंड के मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदीब्य कुमार सोनू के निधन की खबर से पूरे गिरिडीह में शोक की लहर है।

सुदीब्य कुमार सोनू को अंतिम विदाई, नम आंखों से नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : झारखंड के मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदीब्य कुमार सोनू के निधन की खबर से पूरे गिरिडीह में शोक की लहर है। उनके अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि के लिए राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का पहुंचना लगातार जारी है।

इसी क्रम में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, मंत्री दीपिका पांडेय, धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, मथुरा महतो , माले नेता बिनोद सिंह, राजकुमार यादव, राजेश सिन्हा, विधायक नागेन्द्र महतो,भाजपा नेता सुरेश साव, नुनु लाल मरांडी, चुन्नू कांत,और निरंजन राय समेत कई प्रमुख नेताओं ने पहुंचकर सुदीब्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सभी नेताओं ने दिवंगत सुदीब्य कुमार सोनू के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान माहौल पूरी तरह गमगीन नजर आया।

नेताओं ने कहा कि सुदीब्य कुमार सोनू का निधन झारखंड की राजनीति और गिरिडीह के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने जनप्रतिनिधि और मंत्री के रूप में क्षेत्र के विकास तथा जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार सक्रिय भूमिका निभाई।

श्रद्धांजलि देने पहुंचे नेताओं ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

सुदीब्य कुमार सोनू के निधन से गिरिडीह में शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंच रहे हैं।

Related Articles

Back to top button