सुंदरनगर पुलिस के द्वारा एक नाबालिक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक हिरासत में।
सुंदरनगर थाना क्षेत्र में एक घर में हुई चोरी का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने बागबेड़ा निवासी मनोज उर्फ टिंकू तियू और धोनू हांसदा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

सुंदरनगर पुलिस के द्वारा एक नाबालिक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक हिरासत में।
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर—–
सुंदरनगर थाना क्षेत्र में एक घर में हुई चोरी का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने बागबेड़ा निवासी मनोज उर्फ टिंकू तियू और धोनू हांसदा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है।

सुंदरनगर के नीलडीह गांव में लगुन के घर से दो मोबाइल और एक बाइक चोरी हुई थी। घटना की जांच में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों की मदद से आरोपियों तक पहुंची।
गिरफ्तार मनोज से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसने धोनू हांसदा और नाबालिक के साथ मिलकर इस चोरी को अंजाम दिया था। पुलिस के द्वारा तीनों की निशानदेही पर चोरी गए मोबाइल और बाइक बरामद कर लिए गए । फिलहाल दोनों वयस्क आरोपियों न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया और नाबालिक किशोर को बाल सुधार गृह में रखा गया है।



