सीसीएल मैनेजर भास्कर कुमार को पुलिस ने सकुशल किया बरामद , पांच आरोपी भी गिरफ्तार, दो वाहन जब्त ।
हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र में के सीसीएल (CCL ) परियोजना में कार्यरत एक मैनेजर भास्कर कुमार के अपहरण का मामला सामने आने के बाद हजारीबाग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम गठित कर अपहृत भास्कर कुमार को सहीसलामत बरामद कर लिया गया है । इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

सीसीएल मैनेजर भास्कर कुमार को पुलिस ने सकुशल किया बरामद , पांच आरोपी भी गिरफ्तार, दो वाहन जब्त ।
हजारीबाग: हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र में के सीसीएल (CCL ) परियोजना में कार्यरत एक मैनेजर भास्कर कुमार के अपहरण का मामला सामने आने के बाद हजारीबाग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम गठित कर अपहृत भास्कर कुमार को सहीसलामत बरामद कर लिया गया है । इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई काली स्कॉर्पियो और क्रेटा कार को भी जब्त किया है।

हजारीबाग पुलिस की ओर से 1 नवंबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बीती रात करीब 8:30 बजे तापिन साउथ CCL परियोजना में NIPL आउटसोर्सिंग कंपनी में कार्यरत मैनेजर भास्कर कुमार (35 वर्ष) का अपहरण कर लिया गया था। भास्कर कुमार मूल रूप से धनबाद के रहने वाले हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान), हजारीबाग और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विष्णुगढ़ के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और तकनीकी तथा परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना में इस्तेमाल किए गए वाहनों की पहचान की।

पुलिस के अनुसार, अपहरण की घटना में एक काली क्रेटा कार और दो स्कॉर्पियो के शामिल होने की जानकारी मिली थी। छापेमारी के दौरान काली स्कॉर्पियो को मुफस्सिल थाना क्षेत्र और काली क्रेटा कार को चंदवारा थाना क्षेत्र से बरामद किया गया। इसके बाद अपहृत भास्कर कुमार को भी चंदवारा थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया।
इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेश यादव, विक्की कुमार, आनंद कुमार मेहता, दिलीप प्रसाद मेहता और मनीष कुमार के रूप में हुई है। सभी हजारीबाग जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई एक काली स्कॉर्पियो, एक काली क्रेटा कार और एक पेन ड्राइव बरामद किया है।
इस संबंध में चरही थाना कांड संख्या 88/26, दिनांक 1 नवंबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(3)/3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।



