Breaking Newsअपराधझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़
सीआईएसएफ ने ट्रैक्टर पर लोड 4 टन अवैध कोयला किया जप्त,
अवैध कोयले के धंधे के खिलाफ पुलिस प्रशासन के लाख दावे को कोयले के शातिर धंधेबाज बेखोफ धंधे को अंजाम दे रहे हैं ।

सीआईएसएफ ने ट्रैक्टर पर लोड 4 टन अवैध कोयला किया जप्त,
निरसा संवादाता मलय गोप
निरसा : अवैध कोयले के धंधे के खिलाफ पुलिस प्रशासन के लाख दावे को कोयले के शातिर धंधेबाज बेखोफ धंधे को अंजाम दे रहे हैं । धंधेबाजों को पुलिस का ख़ौफ़ बिल्कुल ही नही ।

छापमारी सिर्फ दिखावा मात्र बन कर रह गया है । छापमारी होती है कोयला जप्त होता है मगर धंधेबाजों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज नही होती जबकि धंधेबाजों के नाम पुलिस को सबकुछ जानकारी होती है ।
सोमवार को बैजना कैम्प के सीआईएसएफ ने गल्फरबाड़ी ओपी
क्षेत्र के एग्यारकुण्ड के समीप अवैध कोयला ले जाते एक ट्रैक्टर को पकड़ा जिस पर 4 टन स्टीम कोयला लोड था । गल्फरबाड़ी ओपी में प्राथमिकी की प्रक्रिया की जा रही है ।



