Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

साइकिल पर निकले जिले के आला अधिकारी, झंडा मैदान से वाटरफॉल तक दिया फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश

राज्य स्थापना दिवस का उत्साह और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश... शुक्रवार को गिरिडीह की सड़कों पर कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब जिले के आला अधिकारी सरकारी गाड़ियों के बजाय साइकिल पर सवार होकर शहर की सड़कों पर निकले।

साइकिल पर निकले जिले के आला अधिकारी, झंडा मैदान से वाटरफॉल तक दिया फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश

गिरिडीह : मनोज कुमार।

गिरिडीह : राज्य स्थापना दिवस का उत्साह और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश… शुक्रवार को गिरिडीह की सड़कों पर कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब जिले के आला अधिकारी सरकारी गाड़ियों के बजाय साइकिल पर सवार होकर शहर की सड़कों पर निकले। मौका था राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन की ओर से आयोजित विशेष साइकिलिंग कार्यक्रम का।

झंडा मैदान से शुरू हुई इस साइकिल यात्रा में उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार और डीएफओ मनीष तिवारी ने खुद साइकिल चलाकर कार्यक्रम की अगुवाई की। अधिकारियों के इस अंदाज ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। उनके साथ भू-अर्जन पदाधिकारी ए डांग, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक, सदर अंचल अधिकारी जितेंद्र प्रसाद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अंजना भारती सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हुए।

इस आयोजन में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। झंडा मैदान से निकली साइकिल रैली शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए गिरिडीह-धनबाद रोड स्थित वाटरफॉल पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस पहल के जरिए जिला प्रशासन ने सिर्फ राज्य स्थापना दिवस का उत्सव ही नहीं मनाया, बल्कि आम लोगों को यह संदेश भी दिया कि बेहतर स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस के लिए साइकिलिंग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना जरूरी है। अधिकारियों की इस पहल ने युवाओं और आम नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का सकारात्मक संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button